फ्लिपकार्ट पर आज यानि 1 जून से फ्लिपस्टार्ट डेज़ की शुरुआत हो गई है। फ्लिपकार्ट प्लैटफॉर्म पर ये हर महीने की सबसे बड़ी सेल है, जिसमें ग्राहक हर कैटेगरी के सामान पर ढेरों ऑफर्स और छूट का फायदा पा सकते
नई दिल्ली: फ्लिपकार्ट पर आज यानि 1 जून से फ्लिपस्टार्ट डेज़ की शुरुआत हो गई है। फ्लिपकार्ट प्लैटफॉर्म पर ये हर महीने की सबसे बड़ी सेल है, जिसमें ग्राहक हर कैटेगरी के सामान पर ढेरों ऑफर्स और छूट का फायदा पा सकते हैं। बता दें कि यह सेल तीन दिन यानी 3 जून तक चलेगी।

सेल के लिए बनाए गए माइक्रो पेज से यहां मिलने वाले डिस्काउंट को देखा जा सकता है। सेल में टैबलेट से लेकर, हेडफोन, स्पीकर्स और साउंडबार जैसे गैजेट्स पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल में ज़रूरी सामान की खरीद पर भी बजत की जा सकेगी। बता दें कि यहां घर और किचन के खाने-पीने के सामान पर 70% तक की छूट मिलेगी। तो चलिए जानते हैं आज से तीन दिन तक ग्राहक कितने सस्ते में खरीदारी कर सकते हैं।
हेडफोन और स्पीकर्स पर 50% की छूट
- सेल के दौरान ऐपल, ऑनर, सैमसंग, लेनेवो, iBall और Alcatel जैसी कंपनियों के बेस्ट सेलिंग टैबलेट्स की बिक्री होगी। बड़ी स्क्रीन वाले इन टैबलेट पर आपके विडियो देखने का एक्सपीरियंस शानदार रहेगा।
- इसके अलावा अलग-अलग ब्रैंड्स के हेडफोन और स्पीकर्स पर 50 फीसदी की छूट मिलेगी।
- ब्लूटूथ स्पीकर्स की कीमत 999 रुपये से शुरू होगी।
- वहीं रियलमी और boAt जैसी कंपनियों के वायरलेस इयरबड्स को 1499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
- फ्लिपकार्ट सेल में पावरबैंक्स पर भी छूट मिलेगी।
- 10,000 mAh बैटरी वाले बेस्ट सेलिंग पावरबैंक्स को आप 399 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद पाएंगे। 20,000 mAh बैटरी वाले पावरबैंक्स की कीमत 849 रुपये से शुरू होगी।
- इसके अलावा डीएसएलआर को भी 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यहां आपके पास निकॉन,कैनन, सोनी जैसी कंपनियों के कैमरा खरीदना का मौका है।
- आप सेल में साउंडबार और होम थियेटर को 3,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। आप सेल में boat, Portronics, F&D जैसी कई कंपनियों के प्रॉडक्ट्स खरीद सकते हैं।
टीवी, वॉशिंग मशीन पर 75 फीसद तक का डिस्काउंट ऑफर
सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और एसेसरीज जैसे प्रॉडक्ट्स पर 80 पर्सेंट तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस दौरान मोबाइल केबल और चार्जर की एसेसरीज 99 रुपये से शुरू हो जाती है। वहीं फोन के बैक डिजाइन कवर को 179 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। माउस और कीबोर्ड को भी 199 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। प्रिंटर की कीमत भी 2,999 रुपये से शुरू होती है। इस सेल में कई होम अप्लायंसेज जैसे कि टीवी, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव, कूलर और मिक्सर आदि पर 75 फीसद तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यूजर्स इन हाउसहोल्ड प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं।
काफी सस्ते में लैपटॉप की शुरुआत
सेल के दौरान एसर, डेल, एचपी जैसी कंपनियों के बजट लैपटॉप 15,990 रुपये से शुरू होंगे। इन लैपटॉप्स पर 34 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा धांसू फीचर्स वाले गेमिंग लैपटॉप भी खरीद सकते हैं।
16,499 से शुरू हो रही एसी
अगर आप इस गर्मी में एसी खरीदना का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए यह सेल एक अच्छा जरिया हो सकती है। सेल में एसी की कीमत 16,499 रुपये से शुरू है। आप अपने मनमुताबिक किसी भी एसी को खरीद सकते हैं। इस दौरान यूजर्स अगर आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड या फिर ईएमआई ट्रांजैक्शन करता है तो उसे 10 पर्सेंट तक का एक्सट्रा ऑफ मिलेगा। आप सेमसंग, एलजी, वोल्टास, ब्लू स्टार, लॉयड, हिताची जैसी कई कंपनियों के एसी खरीद सकते हैं। एयर कूलर और फैन की बात करें तो ग्राहक इसे 50% तक की छूट पर घर ला सकते हैं। वहीं इस सेल में मिक्सर, माइक्रोवेव जैसे सामान पर 75% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
फ्लिपकार्ट फैशन पर 80% तक की छूट
फ्लिपस्टार्ट डेज़ सेल नें अन्य प्रोडक्ट्स जैसे की फैशन और ग्रॉसरी पर भी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। फैशन प्रोडक्ट्स की बात करें तो शूज और सैंडल पर 30-70 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं वॉच, बैकपैक और वॉलेट जैसे आइटम्स पर 70 फीसद तक की छूट दी जा रही है। वहीं, टी-शर्ट और शर्ट पर 40-70 फीसद तक का डिस्काउंट और टॉप वियर, बॉटम पर 50-80 फीसद तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। ग्रॉसरी आइटम्स की बात करें तो इन पर 70 फीसद तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वहीं, कई प्रोडक्ट्स 99 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है।
ट्रिमर पर आकर्षक छूट
अगर आप किसी को ट्रिमर गिफ्ट करना चाहते है तो आपके पास बेहतर बिकल्प है। आप सेल में ट्रिमर भी खरीद सकते हैं। सेल में ट्रिमर्स की शुरुआत 399 रुपये से शुरू है, जो आगे महंगी होती जाती रहती है। आप अपनी पॉकेट के हिसाब से अनुसार ट्रिमर को खरीद सकते हैं। आप इस दौरान फिलिप्स, सिस्का, नोवा जैसी कई कंपनियों के ट्रिमर खरीद सकते हैं।
इस बैंक के कार्ड पर मिलेगा इंस्टेंट डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट ने आईसीआईसीआई के साथ पार्टनरशिप की है, जिससे अगर ग्राहक सेल में खरीदारी करने के लिए आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांसैक्शन करता है तो उसे 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसलिए अगर आपके पास आईसीआईसीआई बैंक का कार्ड है तो आप फायदे में रहेंगे। सेल में हर दिन हॉट डील का आयोजन होगा, जिसमें लैपटॉप, टीवी और भी कई सामान पर ऑफर दिए जाएंगे। इसके अलावा यहां फ्लिपकार्ट डील्स ऑफ द डे भी रखी जाएगी, जिसमें कपड़े, ब्यूटी प्रोडक्ट, होम डेकर जैसे कई सामान पर ऑफर मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications