अगर आपके घर में भी पेट डॉग है, तो आपके लिए बहुत ही काम की खबर है। जी हां अगर आप भी कुत्ता पालने के शौकीन हैं, तो अब आपको अपने कुत्ते की सेहत को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।
नई दिल्ली: अगर आपके घर में भी पेट डॉग है, तो आपके लिए बहुत ही काम की खबर है। जी हां अगर आप भी कुत्ता पालने के शौकीन हैं, तो अब आपको अपने कुत्ते की सेहत को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब आप आम इंसानों की तरह अपने कुत्ते का भी बीमा करवा सकते हैं।

अगर कुत्ता बीमार हो जाएगा तो इलाज का खर्च मिलेगा। यही नहीं, कुत्ता गायब या चोरी हो जाने पर भी इसमें कवर का प्रावधान है। अभी तक आपने तरह-तरह की रिटेल बीमा पॉलिसीज के बारे में सुना होगा लेकिन भारत में पहली बार आप के पालतू कुत्तों के लिए भी बीमा पॉलिसी मिल सकेगी।
315 रुपए में करवाएं अपने कुत्ते का हेल्थ इंश्योरेंस
अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी बजाज आलियांज ने इस तरह की पहली रिटेल पॉलिसी लांच की है। रिटेल का मतलब घरेलू स्तर पर जिन लोगों के पास कुत्ते हैं। हालांकि बजाज आलियांज का दावा है कि यह रिटेल में इस तरह की पहली पॉलिसी है। बजाज आलियांज ने इस बारे में कहा कि जो लोग भी पॉलिसी लेना चाहते हैं वह अपने पालतू कुत्तों के लिए पॉलिसी ले सकते हैं। यह पॉलिसी कुत्तों की 3 महीने से लेकर 10 साल की उम्र तक के लिए होगी। इसका प्रीमियम 315 रुपए से शुरू होगा।
कुत्ता गायब या चोरी हो जाने पर भी मिलेगा कवर
बता दें कि बजाज आलियांज ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। इस पॉलिसी का नाम बजाज आलियांज पेट डाग इंश्योरेंस पॉलिसी रखा है। बजाज आलियांज ने बताया कि इस पॉलिसी में कुत्तों से संबंधित तमाम तरह के कवर शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि इसमें कुत्तों की सर्जरी पर होने वाले खर्च, हॉस्पिटलाइजेशन कवर, मोर्टालिटी बेनिफिट कवर, टर्मिनल डिसीज कवर लांग टर्म केयर कवर, बॉडी कवर, कुत्तों की चोरी या गायब हो जाने जैसी थर्ड पार्टी लायबिलिटी कवर का भी समावेश है। बता दें कि इस पॉलिसी के तहत कुत्तों की स्पेसिफाइड बीमारियों को कवर किया जाएगा। इसमें कुत्ते की बीमारी से मौत हो जाती है। इसके अलावा किसी भी तरह से कुत्ते के घायल होने या बीमारियों का इलाज आदि को कवर किया जाएगा। बजाज आलियांज ने बताया कि इसका प्रीमियम 315 रुपए से शुरू होगा। हालांकि यह कुत्ते की उम्र उसके साइज और जेंडर के आधार पर तय होगा।
डॉग पर आरएफआईडी टैग लगा है तो 5% छूट
अगर आरएफआईडी टैग कुत्ता है तो उस पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट भी प्रीमियम में दिया जाएगा। कंपनी ने कहा कि कुत्तों के छोटे, मीडियम और बड़े साइज के आकार को इसमें आधार बनाया गया है। इसमें कुल चार प्लान हैं। इस बारे में कंपनी के एमडी तपन सिंघल ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए उसके पालतू कुत्ते उसके फैमिली के सदस्य की तरह होते हैं। उन पर भी परिवार के सदस्य की तरह ध्यान दिया जाता है। जिस तरह से हम अपने फैमिली के लिए लिए बीमा खरीदते हैं उसी तरह से कुत्तों के लिए भी बीमा जरूरी है।
बीमा पॉलिसी में 4 तरह के विकल्प
जानकारी दें कि कंपनी ने बताया कि इसमें चार प्लान है। इसके तहत छोटे कुत्तों, मध्यम आकार के कुत्तों और बड़े आकार के कुत्तों के साथ एक और विकल्प है। इसमें सर्जरी एक्सपेंसेस कवर 50,000 रुपए फैक्चर के लिए 5,000 हॉस्पिटलाइजेशन के लिए 10,000 रुपए का कवर दिया जाएगा। कुत्ता गायब या चोरी हो गया उसमें भी कवर मिलेगा। इसमें कुत्तों के ओपीडी खर्च भी शामिल होंगे। सबका प्रीमियम प्लान के आधार पर होगा और यह कुत्तों की उम्र से संबंधित होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications