Income Tax: देशभर में लोग इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने में जुटे हैं। फाइनेंशियल ईयर 2024-25 और असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2025 तय की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इनकम टैक्स की वेबसाइट पर लॉगिन कर रिटर्न भर रहे हैं। लेकिन कई बार पासवर्ड भूल जाने की वजह से लॉगिन करना मुश्किल हो जाता है।

अगर आप भी इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल का पासवर्ड भूल गए हैं तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पासवर्ड दोबारा सेट करने के लिए कई आसान तरीके उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप आसानी से पोर्टल पर दोबारा लॉगिन कर सकते हैं।
पहला तरीका: 'फॉरगॉट पासवर्ड' से नया पासवर्ड बनाएं
इनकम टैक्स पोर्टल पर लॉगिन के समय अगर आपको पासवर्ड याद नहीं है, तो आप 'फॉरगॉट पासवर्ड' के ऑप्शन की मदद ले सकते हैं। इसके लिए www.incometax.gov.in पर जाएं। लॉगिन पेज पर 'Forgot Password' लिंक पर क्लिक करें। अपना PAN नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी डालें। आपके मोबाइल/ईमेल पर OTP आएगा। OTP दर्ज करने के बाद आप आसानी से नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं।
दूसरा तरीका: आधार ओटीपी से रीसेट करें पासवर्ड
अगर आपका आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक है, तो आप आधार आधारित OTP के ज़रिए भी पासवर्ड बदल सकते हैं। Forgot Password पेज पर जाएं। 'Use Aadhaar OTP' ऑप्शन को चुनें। आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। OTP दर्ज करें और नया पासवर्ड बना लें। यह तरीका उन यूज़र्स के लिए बहुत आसान है जो आधार-पैन लिंक पहले से कर चुके हैं।
तीसरा तरीका: नेट बैंकिंग से डायरेक्ट लॉगिन करें
अगर आप पासवर्ड बदलना नहीं चाहते, तो आप अपने बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल करके इनकम टैक्स पोर्टल में सीधा लॉगिन कर सकते हैं। कई प्रमुख बैंक जैसे, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, फेडरल बैंक इन सभी के नेट बैंकिंग लॉगिन से आप पोर्टल में बिना पासवर्ड के लॉगिन कर सकते हैं और ITR फाइल कर सकते हैं।
चौथा तरीका: डिजिटल सिग्नेचर से भी हो सकता है लॉगिन
अगर आपके पास वैध डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) है, तो उसका उपयोग करके भी आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं। यह तरीका उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो प्रोफेशनल यूजर या कंपनियों से जुड़े हैं और DSC का नियमित इस्तेमाल करते हैं।
पासवर्ड रीसेट में दिक्कत हो तो क्या करें?
कई बार लोग OTP प्राप्त नहीं कर पाते क्योंकि उनका मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पोर्टल पर अपडेट नहीं होता। ऐसी समय में पोर्टल पर लॉगिन करके 'My Profile' या 'Manage Account' सेक्शन में जाएं। अपनी संपर्क जानकारी अपडेट करें। अगर पैन और आधार लिंक नहीं हैं, तो पहले उन्हें लिंक करवाएं।
किससे लें मदद?
अगर इन सभी तरीकों से भी आप लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं, तो आप अपने नजदीकी आयकर विभाग कार्यालय जाएं। या टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-103-0025 पर कॉल करके सहायता प्राप्त करें।
आईटीआर फाइल करने के समय पासवर्ड भूल जाना आम बात है, लेकिन इसके समाधान भी उतने ही आसान हैं। ऊपर बताए गए चार तरीकों में से किसी एक को अपनाकर आप अपने इनकम टैक्स पोर्टल का पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं और समय रहते अपना रिटर्न भर सकते हैं। याद रखें 15 सितंबर 2025 अंतिम तारीख है इसलिए किसी तरह की देरी से बचें और डिजिटल सुविधा का पूरा फायदा उठाएं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications