नई दिल्ली, अप्रैल 26। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एक सरकारी योजना है, जिसके तहत महिलाओं को फ्री गैस सिलेंडर दिया जाता है। अगर आप भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो यह खबर आपके काफी काम आ सकती है। इस योजना के तहत शुरुआत में 5 करोड़ महिलाओं को लाभ देने का टार्गेट रखा गया था। बाद में इस संख्या को बढ़ा कर 8 करोड़ किया गया है। यानी 8 करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के तहत घर की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिया जाता है। आगे जानते हैं इस योजना के लिए आवेदन करने का प्रोसेस।
9 करोड़ से ज्यादा फ्री एलपीजी कनेक्शन
इस योजना पर सरकारी संगठन पीआईबी ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार 2022 में एलपीजी कवरेज बढ़ कर 104.1 फीसदी हो गया है, जो कि 2016 में 62 फीसदी था। इसी रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि पीएम उज्ज्वला योजना का लाभ देते हुए पिछले 6 सालों में 9 करोड़ से ज्यादा डिपॉजिट फ्री एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं। योजना का लाभ लेने वालों में से 35.1 प्रतिशत लाभार्थी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हैं।
जानिए आय़ु का नियम
ध्यान रहे कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सरकार केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लाभार्थियों को एलपीजी कनेक्शन देती है। दूसरी बात कि इस योजना का लाभ केवल महिलाओं को ही दिया जाता है और आवेदन करने वाली महिला की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। इसके अलावा अगर एक ही परिवार में इस योजना के तहत कोई अन्य एलपीजी कनेक्शन है तो फिर योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
जरूर डॉक्यूमेंट्स चाहिए होंगे
उज्ज्वला कनेक्शन के लिए ई-केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) कराना है। किसी भी राज्य सरकार द्वारा जारी बीपीएल राशन कार्ड या राशन कार्ड, जिसमें आपके पास गरीबी रेखा से नीचे होने का प्रमाण हो, वो होना जरूरी है। आपको आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड के साथ साथ बैंक अकाउंट नंबर और आईएफसी कोड की आवश्यकता होगी। पासपोर्ट साइज फोटो भी चाहिए होगा।
जानिए आवेदन की प्रोसेस
यदि आप उज्जवला योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उज्जवला योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/en/ पर जाएं। यहां इंडेन, भारत गैस और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के विकल्प दिखाई देंगे। आप अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं। फिर सारी जरूरी डिटेल भरें। आप फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं। फिर इसे गैस एजेंसी के डीलर के पास जमा कर सकते हैं। डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद, आपके लिए एलपीजी गैस कनेक्शन जारी करने का कार्य किया जाएगा।
मिलेंगे कई अन्य फायदे
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सरकार और भी कई फायदे देती है। उन्हें मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन के साथ ही भरा सिलेंडर और चूल्हा मिलता है। साथ ही साथ सरकार लाभार्थियों को पहला रिफिल सिलेंडर भी मुफ्त में देती है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को 1 मई 2016 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों की महिलाओं को 5 करोड़ एलपीजी कनेक्शन वितरित करने के लिए शुरू की गई थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications