एलआईसी सबसे ज्यादा भरोसेमंद संस्था है। इसे देश भर में सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल है। इसकी वजह यह है कि इसकी पॉलिसी में निवेश हर लिहाज से सुरक्षित होता है। सरकारी संस्था होने की वजह से यहां पैसा डूब नहीं सकता।
नई दिल्ली: एलआईसी सबसे ज्यादा भरोसेमंद संस्था है। इसे देश भर में सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल है। इसकी वजह यह है कि इसकी पॉलिसी में निवेश हर लिहाज से सुरक्षित होता है। सरकारी संस्था होने की वजह से यहां पैसा डूब नहीं सकता। LIC के कई टैक्स सेविंग प्लान, जान लें हैं काफी फायदेमंद ये भी पढ़ें

एक बार किश्त भरें जीवनभर पेंशन उठाएं
एलआईसी पॉलिसी में निवेश करना लोगों की पहली पसंद है। इसकी पॉलिसी में निवेश करने से एक्सीडेंट से लेकर किसी तरह के खतरे में जहां बीमा की सुविधा मिलती है। वहीं मेच्योरिटी पर रिटर्न भी अच्छा-खासा मिलता है। यही वजह है कि देश में ज्यादातर परिवारों ने लाइफ इन्श्योरेंस की कोई न कोई पॉलिसी जरूर ले रखी है। एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी के तहत पॉलिसीधारक को केवल एक बार किश्त देने के बाद जीवनभर पेंशन का लाथ उठाने का मौका मिलता है।
कम से कम करना होगा इतना का निवेश
आपको बता दें कि जीवन अक्षय पॉलिसी सिंगल प्रीमियम नॉन लिंक्ड नॉन पार्टिसिपेटिंग और पर्सनल एन्युटी प्लान है। इसमें कम से कम 1,00,000 रुपये का निवेश कर पॉलिसी शुरू की जा सकती है। इस पॉलिसी में अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं तय की गई है। अगर कोई व्यक्ति इस पॉलिसी में कम से कम एक लाख रुपये का निवेश करता है तो उन्हें 12,000 रुपये सालाना पेंशन मिलेगी। इसका मतलब है कि एक बार में 1 लाख रुपये के निवेश पर हर साल 12,000 रुपये पेंशन के रूप में मिलेंगे। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होने की वजह से पॉलिसीधारक इसमें अपनी इच्छानुसार कितना भी निवेश कर सकता है। पेंशन की रकम निवेश की रकम पर ही निर्भर करेगी।
जान लें क्या है पॉलिसी में निवेश की योग्यता
अगर आप निवेश करने का सोच रहे तो बता दें कि इस पॉलिसी में निवेश की योग्यता है। इस पॉलिसी को 35 साल से लेकर 85 साल के लोग ले सकते हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा दिव्यांग लोग भी इस पॉलिसी का लाभ ले सकते हैं। इस पॉलिसी की एक खास बात यह भी है कि पेंशन की रकम किस तरह से प्राप्त करनी है, इसके लिए भी 10 विकल्प दिए जाते हैं।
हर महीने मिलेगा 36 हजार रुपये का पेंशन
जीवन अक्षय पॉलिसी के एन्युटी payable फॉर लाइफ अट ए यूनिफॉर्म रेट का विकल्प चुनकर इस पॉलिसी में एकमुश्त निवेश करके आप हर महीने 36 हजार रुपये की पेंशन पा सकते हैं। समझने के तौर पर अगर कोई 45 साल का व्यक्ति इस प्लान को चुनता है और साथ ही वह 70,00,000 रुपये के सम एश्योर्ड विकल्प को चुनता है तो उसे 71,26,000 रुपये के प्रीमियम का एकमुश्त भुगतान करना होगा। इस निवेश के बाद उसे प्रति माह 36,429 रुपये की पेंशन मिलेगी। जानकारी दें कि मृत्यु के बाद यह पेंशन बंद हो जाएगी। एलआईसी के जीवन अक्षय पॉलिसी में इस तरह के कई प्लान हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications