त्योहारी मौसम से पहले हुंडई अपने कारों पर काफी अच्छा ऑफर लेकर आया है। ग्राहक लो ईएमआई स्कीम के तहत इसे आसानी से खरीद सकते है। हुंडई मोटर इंडिया की कारों पर सितंबर माह के ऑफर शुरू हो गए हैं।
नई दिल्ली: त्योहारी मौसम से पहले हुंडई अपने कारों पर काफी अच्छा ऑफर लेकर आया है। ग्राहक लो ईएमआई स्कीम के तहत इसे आसानी से खरीद सकते है। हुंडई मोटर इंडिया की कारों पर सितंबर माह के ऑफर शुरू हो गए हैं। चुनिंदा हुंडई कारों की खरीद पर 60,000 रुपये तक के फायदे लिए जा सकते हैं।

इन चुनिंदा कारों में ऑरा, ग्रैंडi10, ग्रैंडi10 नियॉस, एलीट आई20, एलांट्रा और सैंट्रो शामिल हैं। हुंडई की पेशकश का फायदा 30 सितंबर तक लिया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी मेडिकल प्रोफेशनल्स, चुनिंदा कॉरपोरेट्स, एसएमई, टीचर और सीए को स्पेशल ऑफर की पेशकश कर रही है।
कीमत का 100% मिल जाएगा लोन
हुंडई कारों पर सितंबर माह में भी आकर्षक फाइनेंस स्कीम्स का लाभ लिया जा सकता है। इसके तहत लो ईएमआई स्कीम की मदद से किस्तों में कार लेने वाले सैलरीड कस्टमर्स के लिए पहले 6 माह ईएमआई कम रहेगी, वहीं सैलरीड व सेल्फ इंप्लॉइड कस्टमर्स के लिए ईएमआई पहले 3 माह कम रहेगी। मोरेटोरियम स्कीम के तहत ग्राहक हुंडई कार खरीदने के 60 दिन बाद पेंमेंट कर सकते हैं। लॉन्गेस्ट ड्यूरेशन स्कीम में लोन को 8 सालों में चुकाया जा सकता है। लो डाउन पेमेंट स्कीम के तहत कार की ऑन रोड कीमत की 100 फीसदी तक फाइनेंसिंग की पेशकश है। स्टेप अप ईएमआई स्कीम में पहले साल प्रति लाख रुपये पर लो ईएमआई का फायदा ले सकते हैं। उसके बाद लोन अवधि पूरी होने तक ईएमआई हर साल थोड़ी-थोड़ी बढ़ेगी। बलून ईएमआई स्कीम में लंबे समय तक लोअर ईएमआई भर सकते हैं। लोन की अवधि के आखिर में बलून यानी एक साथ बड़ा पेमेंट कर सकते हैं।
ह्युंडई की इन कारों पर बंपर डिस्काउंट
- ह्युंडई ग्रैंड आई10 निऑस 25,000 हजार रु तक सस्ती में मिल रही है। भारत में मारुति सुजुकी स्विफ्ट और फोर्ड फीगो की टक्कर वाली है यह कार। यह कंपनी की पॉपुलर कार ग्रैंड i10 का सक्सेसर मॉडल है। इस कार को आप इस महीने 25,000 रुपये तक सस्ता खरीद सकते हैं।
- ह्युंडई ऑरा पर 25,000 हजार रु तक की बचत यह कंपनी की लेटेस्ट कारों में से एक है। इस कॉम्पैक्ट सेडान को अगर आप खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। सितंबर महीने में यह कार आप 25,000 रुपये तक सस्ती खरीद सकते हैं।
- ह्युंडई सैंट्रो पर 45,000 हजार रु तक के फायदे यह कंपनी की बजट हैचबैक कार है, जिसे आप इस महीने 45,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। यह कार कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में से एक है। फेस्टिव सीजन से पहले यह एक अच्छी डील साबित हो सकती है।
- ह्युंडई आई20 60,000 हजार रु तक का डिस्काउंट इस कार को कंपनी ने कुछ समय पहले बीएस6 इंजन के साथ अपग्रेड किया था। वहीं अपग्रेड के बाद यह कार सिर्फ पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध है। मौजूदा समय में आप इसे 60,000 रुपये तक सस्ता खरीद सकते हैं।
- ह्युंडई ग्रैंड आई10 पर 60,000 हजार रु तक के बेनिफिट्स यह कंपनी की सबसे पॉपुलर कारों में से एक है। ग्रैंड i10 को कंपनी ने पुरानी i10 को रिप्लेस करने के लिए साल 2013 में रिलीज किया था। इस कार को आप मौजूदा समय में 60,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
कारों पर मिल रही छूट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस भी शामिल
साउथ कोरियन ऑटोमेकर ह्युंडई अपनी हैचबैक और सेडान कारों पर 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। फेस्टिव सीजन से कुछ समय पहले अगर आप नयी कार खरीदने का मन बना रहे या पुरानी कार एक्सचेंज करना चाहते हैं आपके लिए काफी अच्छा ऑफर है। बता दें कि डीलरशिप से पाएं डीटेल जानकारी, इस महीने ह्युंडई की कारों पर मिल रही छूट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे ऑफर शामिल हैं। ये ऑफर शहर, डीलरशिप, कार के वेरिएंट और कलर के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। आपको ह्युंडई की किस कार पर सबसे अधिक छूट मिल सकती है, इसकी विस्तृत जानकारी के लिए कंपनी की डीलरशिप पर संपर्क करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications