आप इस बात से बखूबी अवगत होंगे कि आधार नंबर को पैन कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2020 है।
नई दिल्ली: आप इस बात से बखूबी अवगत होंगे कि आधार नंबर को पैन कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2020 है। अगर आपने इस तारीख तक आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक ना किया तो आपका पैन कार्ड बेकार हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर आपको बता दें कि अगर आपके पास पैन कार्ड है ही नहीं तो उसे तुरंत पा सकते हैं और वो भी बिलकुल मुफ्त। जी हां अब पैन कार्ड बनवाना आपके लिए बेहद आसान है। अब आपको 2 पेज का अप्लीकेशन फार्म भरने और महीनों इंतजार करने की जरूरत नहीं है। बेकार हो जाएगा आपका पैन, जल्द ही निपटा लें ये काम ये भी पढ़ें
महज 10 मिनट में फ्री में मिलेगा पैन कार्ड
अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने करदाताओं के लिए नई सुविधा दी है, जिसके जरिए आप सिर्फ 10 मिनट में अपना पैन पा सकते हैं, वह भी फ्री। बस आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए। इसे पाने के लिए आपको एक ई-पैन कार्ड एप्लिकेशन भरनी होगी जो कुछ ही मिनटों का काम है और इसे भरने के बाद आपको आपका ई-पैन कार्ड मिल जाएगा। इस प्रक्रिया में आपको अपनी जरूरी जानकारी देनी होती है और फिर ई-केवाईसी प्रोसेस पूरी करनी होती है। महज 10 मिनट में आपको आपका ई-पैन कार्ड मिल जाता है और यह उतना ही अहम होता है जैसा आपका नॉर्मल कार्ड जिसे आप लेकर घूम सकते हैं। अगर आप चाहें तो इस ई-पैन कार्ड का लेमिनेटेड प्रिंट ले सकते हैं। हम आपको बताते हैं इसका पूरा प्रोसेस ताकि आप भी चाहें तो अपना ई-पैन कार्ड बनवा सकें।
ऑनलाइन इंस्टेंट पेन कार्ड के लिए ये है पूरा प्रोसेस
- सबसे पहले बता दें कि 10 मिनट में पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको ऑनलाइन इंस्टेंट पेन कार्ड के लिए एप्लाई करना होगा।
- आपको होम पेज पर ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद आपको Quick Links सेक्शन में जाना होगा। Instant PAN through Aadhaar पर क्लिक करें।
- यहां आप Get New PAN पर क्लिक करें।
- एप्लाई के बाद अपना आधार नंबर दर्ज करके कैप्चा डालना होगा।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसके बाद वो ओटीपी भरनी होगी, जो आपके आधार को वैरिफाई करेगी।
- जिसके बाद आपको इंस्टटेंट ई-पेन जारी हो जाएगा।
- ऑनलाइन इंस्टेंट पेन कार्ड पाने की यह प्रक्रिया 10 मिनट में पूरी हो जाएगी, पूरी प्रोसेस फ्री, आसान और पेपरलेस है।
- अब आप "Check Status/ Download PAN" पर आधार नंबर सबमिट करके पीडीएफ फोरमेट में अपना पेन डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आधार डेटाबेस के साथ आपकी ई-मेल आईडी रजिस्टर्ड है, तो आपके ई-मेल पर भी पीडीएफ फोरमेट में आपको पेन भेज दिया जाएगा।
इन लोगों को मिलेगी ये सुविधा
ऑनलाइन इंस्टेंट पेन कार्ड पाने की यह प्रक्रिया पूरी तरह फ्री, आसान और पेपरलेस है। आपको इसमें पोर्टल पर किसी भी तरह का दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सुविधा केवल उन लोगों के लिए उपलब्ध है जिन्हें पहले कभी पैन आवंटित नहीं किया गया है। जिनका मोबाइल फोन नंबर आधार संख्या से जुड़ा है और DD-MM-YYYY प्रारूप में जन्म की पूरी तारीख आधार कार्ड पर उपलब्ध है, उनको ही यह सुविधा मिलेगी। नाबालिगों को तत्काल ई-पैन कार्ड की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications