बस दो दिन बाद तीन अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। साल में यह एक ऐसा दिन होता है जब भाई अपनी बहनों को कुछ-न-कुछ गिफ्ट देते हैं।
नई दिल्ली: बस दो दिन बाद तीन अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। साल में यह एक ऐसा दिन होता है जब भाई अपनी बहनों को कुछ-न-कुछ गिफ्ट देते हैं।

इस साल आप अगर अपनी बहन को कुछ अलग गिफ्ट देना चाहते हैं तो उनकी फाइनैंशल प्लानिंग में मदद कर अनोखा गिफ्ट दे सकते हैं। तो आपको बता दें इस साल आप अपने भाई या बहन को गिफ्ट में चॉकलेट्स, ड्रेस और मिठाई के अलावा पीएनबी Suvidha कार्ड गिफ्ट कर सकते हैं।
पंजाब नेशनल बैंक के इस कार्ड के साथ बांटे खुशियां
फिलहाल देशभर में जिस तरह का संकट है ऐसे में गिफ्ट देने से पहले भी सोचना पड़ रहा होगा कि क्या दें जो कि सेफ भी रहे और हेल्पफुल भी हो। इसी को ध्यान में रखते हुए पंजाब नेशनल बैंक इस साल खास रक्षाबंधन मना रहा है। भारत का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक पीएनबी अपने ग्राहकों को प्रीपेड एटीएम डेबिट कार्ड, 'सुविधा' के साथ बंधन मनाने का मौका दे रहा है। इस साल आप अपने भाई-बहन को गिफ्ट में Suvidha कार्ड दे सकते हैं। पीएनबी का सुविधा कार्ड एक कार्ड एटीएम की तरह है, लेकिन इसमें राशि आपकी मर्जी से भरी जाएगी। इस प्रीपेड कार्ड में एकाउंट होल्डर अपने खाते से अपने मन मुताबिक राशि ट्रांसफर कर सकता है।
इतना करा सकते हैं रिचार्ज
इसमें न्यूनतम 500 रुपए से लेकर अधिकतम 50,000 रुपए तक रिचार्ज करा सकते हैं। इस सुविधा कार्ड अन्य डेबिड या क्रेडिट कार्ड की तरह बाजार में मान्य है। किसी भी स्वैप मशीन में कार्ड स्वैप कर आप शॉपिंग कर सकते हैं या फिर अपने बिलों का पेमेंट भी कर सकते हैं। टूर पर रहने वाले लोगों के लिए यह कार्ड बहुत ही सुविधाजनक है। इस प्रीपेड कार्ड को बनवाने के लिए पीएनबी में केवाईसी करानी होगी। केवाईसी कराने के बाद कुछ जरूरी कार्रवाई के बाद बैंक आपके नाम से यह सुविधा कार्ड जारी कर देगा। यह कार्ड 6 महीने से लेकर 36 महीने तक के लिए वैलिड रहता है। इस त्योहार के मौसम में ग्राहक जश्न मनाएं- हमारे भाई-बहन, माता-पिता, कर्मचारी और सबसे महत्वपूर्ण बात, हमारे सभी संरक्षकों, विशेष रूप से हमारे फ्रंटलाइन कोविड-19 योद्धाओं को एक बड़ा "थैंक यू" कहकर यह कार्ड गिफ्ट कर सकते हैं।
इन कंपनियों की दें गिफ्ट कार्ड
इसके अलावा गिफ्ट की बात करें तो अमेजन, वॉल-मार्ट, Westside, Pepperfry, लाइफस्टाइल एंड मिंत्रा जैसी कंपनियां प्रीपेड कार्ड्स जारी करती हैं। अभी के समय में घर से बाहर निकलकर शॉपिंग करना रिस्की है। ऐसे में आप अपनी बहनों को गिफ्ट कार्ड खरीद कर दे सकते हैं। गिफ्ट कार्ड के जरिए आपकी बहन अपने लिए अपनी मर्जी का सामान खरीद सकती हैं। यह यूनिक पिन के साथ आता है और इसका इस्तेमाल सेफ माना जाता है। इस कार्ड को आपको पहले रिचार्ज करना होता है। मतलब रिचार्ज करवाने के बाद यह डेबिट कार्ड की तरह ही काम करता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications