Gmail Account Security Tips: अक्सर लोग Gmail अकाउंट को कई डिवाइस पर लॉग इन कर लेते हैं। इसके कारण डेटा चोरी होने का भी डर रहता है। आपका गूगल अकाउंट कितने डिवाइस में खुला हुआ है और इसे कब लॉगिन किया गया है ये आप आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

इन स्टेप्स से करें चेक कहां लॉग इन है आपका अकाउंट
- Google अकाउंट कहां- कहां लॉगिन है इसे चेक करने के लिए सबसे पहले Gmail पर क्लिक करें। इसके बाद ऊपर के साइड में राइट में अपनी फोटो या Gmail ID पर क्लिक कर दें।
- इसमें आपको कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे इनमें से Manage your Google Account सेक्शन पर टैप करें। फिर एक नए पेज पर रिडायरेक्ट होने के बाद लिस्ट में Security को सेलेक्ट कर लें।
- अब आपके सामने पूरी लिस्ट है, आपने कहां- कहां लॉगिन किया इसे चेक कर लॉग आउट कर दें।
इस तरह से भी कर सकते हैं चेक
- Gmail ID पर लॉगिन करें। फिर पेज के नीचे की ओर स्क्रॉल करें।
- इसके बाद आपको Last account activity पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपके सामने पूरी लिस्ट आ जाएगी। इसमें "Details" पर क्लिक करें।
- लॉगिन टाइम और डेट के साथ डिटेल्स चेक करें। इसमें आप जरूरत पड़ने पर लॉग आउट भी कर सकते हैं।
इस तरह आपका जीमेल अकाउंट रहेगा सुरक्षित
अपने जीमेल अकाउंट पर सिक्योरिटी की एडिशनल लेयर लगाने के लिए 2FA को ऑन रखें। 2FA को ऑन रखने से जब भी आप अपने अकाउंट को दूसरे डिवाइस पर लॉगिन करेंगे तो ये आपसे पासवर्ड के अलावा एक और अनुमति मांगेगा। इसके लिए नोटिफिकेशन या मैसेज आपके प्राइमरी डिवाइस पर आएगा।
अगर आप नहीं चाहते कि हर बार आपसे 2FA पासवर्ड मांगा जाएं तो इसके लिए आप डिवाइस को Trusted के रूप में चुन सकते हैं। ट्रस्टेड डिवाइस पर 2FA की जरूरत नहीं होती। ये ऑप्शन भी आपको सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी में मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications