Gold ETF or Gold Mutual Fund : सोना आम तौर पर मुद्रास्फीति यानी महंगाई जैसी अस्थिर आर्थिक स्थितियों से अप्रभावित रहता है। यानी महंगाई से इस पर कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में सोने में निवेश जटिल हो गया है और अधिक निवेशकों ने गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड और म्यूचुअल फंड का विकल्प चुना है। यहां हम आपको इन दोनों विकल्पों के बारे में बताएंगे।

गोल्ड ईटीएफ
गोल्ड ईटीएफ एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड की एक फॉर्म है, जिसका उपयोग फिजिकल सोने की जगह किया जा सकता है। गोल्ड ईटीएफ में निवेश करना लगभग एक म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट खरीदने जैसा ही है। गोल्ड ईटीएफ की अंडरलाइंग एसेट फिजिकल सोना है, इसलिए सोने की कीमत में कोई भी परिवर्तन होता है तो ईटीएफ पर भी उसका 90% से अधिक सटीक असर पड़ता है। गोल्ड ईटीएफ को सामान्य शेयरों की तरह कभी भी खरीदा जा सकता है लेकिन सेकेंडरी मार्केट से गोल्ड ईटीएफ खरीदने के लिए आपके पास डीमैट अकाउंट होना चाहिए।
इक्विटी बाजारों में काफी अधिक अस्थिरता
जानकारों का कहना है कि इक्विटी बाजारों में अत्यधिक अस्थिरता के कारण निवेशकों को अपने निवेश पोर्टफोलियो के 15 फीसदी तक को सोने में आवंटन करना चाहिए। फिर चाहे आप पेपर गोल्ड यानी गोल्ड ईटीएफ या सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) में निवेश करें। वित्तीय योजनाकार आमतौर पर सोने के लिए 5-10% राशि आवंटन का सुझाव देते हैं। एक निवेशक के रूप में, सोने में निवेश बढ़ाने का सही तरीका गोल्ड ईटीएफ या एसजीबी खरीदना है, जिसका एक्सपेंस रेशियो कम होता है।

फिजिकल गोल्ड में जोखिम
फिजिकल गोल्ड में निवेश असुविधाजनक और जोखिम भरा है। दूसरी ओर, ईटीएफ पूरी तरह से पारदर्शी होता है। गोल्ड ईटीएफ 99.5 फीसदी शुद्धता वाले गोल्ड बुलियन में निवेश करते हैं, जो सोने को रखने जैसा ही है। गोल्ड ईटीएफ उन लोगों के लिए आदर्श है जो व्यक्तिगत उपयोग के बजाय निवेश विकल्प के रूप में सोने का उपयोग करना चाहते हैं।
गोल्ड म्यूचुअल फंड
गोल्ड फंड एक प्रकार के म्यूचुअल फंड हैं जो डायरेक्ट या इनडायरेक्ट रूप से गोल्ड रिजर्व में निवेश करते हैं। निवेश आमतौर पर सोने के प्रॉड्यूसिंग और डिस्ट्रिब्यूटिंग सिंडीकेट, फिजिकल सोने और माइनिंग कंपनियों के शेयरों में किया जाता है। गोल्ड म्यूचुअल फंड ओपन-एंडेड निवेश हैं, जो गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड द्वारा प्रदान की गई यूनिट्स पर आधारित होते हैं।
क्या होते हैं अंतर
न्यूनतम राशि : गोल्ड म्यूचुअल फंड में न्यूनतम 1,000 रुपये (मासिक एसआईपी के रूप में) के निवेश की आवश्यकता होती है, जबकि गोल्ड ईटीएफ में आमतौर पर 1 ग्राम सोने के न्यूनतम निवेश की आवश्यकता होती है, जो वर्तमान दरों पर 4,500 रुपये के करीब है।
निवेश मोड : एसआईपी आधारित गोल्ड फंड उपलब्ध हैं, गोल्ड ईटीएफ में एसआईपी नहीं होती है। डीमैट खाते के बिना, म्यूचुअल फंड से गोल्ड म्यूचुअल फंड खरीदा जा सकता है। हालांकि, गोल्ड ईटीएफ का एक्सचेंजों पर ट्रेड होता है और इसके लिए डीमैट खाते की आवश्यकता होती है।
लेन-देन कॉस्ट : गोल्ड ईटीएफ की मैनेजमेंट कॉस्ट गोल्ड म्यूचुअल फंड की तुलना में कम है। इसके अलावा गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने वाले गोल्ड एमएफ की गोल्ड ईटीएफ लागत भी होती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications