
Gold loan is better than personal loan : हर किसी को अपने जीवन में कभी न कभी वित्तीय सहायता की आवश्यकता होती है। ऐसे समय पर कर्ज लेने के विकल्पों पर गौर करने में कोई शर्म नहीं है। हालाँकि कई उधार विकल्प उपलब्ध हैं। ऐसे में आपको किसी एक को चुनने में कठिनाई हो सकती है। बैंकों और एनबीएफसी जैसे संस्थानों ने कर्ज देने के सेक्टर के फॉर्मल होने के बाद से क्रेडिट सेक्टर के संचालन के तरीके को बेहतर बनाने पर काम किया है। साथ ही लोग उस क्षमता को समझने लगे हैं जो गोल्ड लोन प्रोवाइड कर सकता है। नतीजतन, पर्सनल लोन की तुलना में गोल्ड लोन तेजी से लोकप्रिय हो गया है। कई विशेषज्ञ पर्सनल लोन की तुलना में गोल्ड लोन के फायदों की प्रशंसा करते हैं और इसे बेहतर मानते हैं। जानते हैं उन 5 कारणों के बारे में, जो पर्सनल लोन के मुकाबले गोल्ड लोन को बेहतर बनाते हैं।
गिरवी और प्रोसेसिंग टाइम
पर्सनल लोन के मामले में, आपको कुछ गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होती है। मगर गोल्ड लोन के मामले में कॉलेट्रल के रूप में गोल्ड होल्डिंग्स रहती है। यानी आप गोल्ड देकर लोन लेते हैं। पर्सनल लोन में आपको बहुत सारे डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करने होंगे। जैसे इनकम सर्टिफिकेट, डॉमिसाइल का प्रमाण और इसी तरह के अन्य प्रूफ। हालांकि यह अपने आप में एक समय लेने वाली प्रक्रिया है। लेकिन गोल्ड लोन पर्सनल लोन की तुलना में जल्दी नकद दिलाएगा।
लोन लेने की लागत
जब पर्सनल लोन की बात आती है तो बैंकों को कोई सिक्योरिटी नहीं दी जाती है। लोन आवेदक की इनकम वेरिफिकेशन दस्तावेजों को चेक किया जाता है। नतीजतन, बैंक पर्सनल लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस वसूलते हैं। ये 0.5 फीसदी से 1 फीसदी तक हो सकती है। गोल्ड लोन के मामले में, उधारकर्ताओं को आवेदन करते समय आय प्रमाण दस्तावेज दिखाने की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि वे अपनी सोने की होल्डिंग को सुरक्षा के रूप में उपयोग कर रहे हैं। इसलिए प्रोसेसिंग फीस नहीं लगती।
लोन अवधि
जब बैंक हों या एनबीएफसी पर्सनल लोन आवेदन प्राप्त करते हैं, तो वे सिक्योरिटी के अभाव में आय प्रूफ का मूल्यांकन करते हैं। वे यह सुनिश्चित करने के लिए जांच भी करते हैं कि आवेदक के पास पर्याप्त चुकौती क्षमता है या नहीं। यह एक समय लेने वाली प्रोसेस है जिसके कारण ऋण में देरी हो सकती है। वहीं, गोल्ड लोन में प्रक्रिया सीधी है। उधारकर्ता कई फॉर्म पर हस्ताक्षर करते हैं और अपने सोने के कीमती सामान को सिक्योरिटी के रूप में प्रस्तुत करते हैं। उसके बाद, लोन राशि को मंजूरी दी जाती है।
फ्लेक्सिबल रीपेमेंट ऑप्शन
पर्सनल लोन की तुलना में गोल्ड लोन के रीपेमेंट ऑप्शन अधिक फ्लेक्सिबल होते हैं। गोल्ड लोन लेने वाले कई तरह के रीपेमेंट तरीकों में से किसी एक को चुन सकते हैं। गोल्ड लोन आपकी चुकौती क्षमता को बढ़ाने के लिए कई सॉल्यूशन प्रदान करते हैं, जिससे आपको अपने लोन का भुगतान करने का सबसे अच्छा मौका मिलता है।
कम ब्याज दर
गोल्ड लोन की तुलना में पर्सनल लोन पर ब्याज दर बहुत अधिक होती है। क्योंकि इनमें गोल्ड लोन सिक्योर्ड लोन है और पर्सनल लोन अनसिक्योर्ड। कम-ज्यादा ब्याज दर का फर्क इन दोनों तरह के लोन में सबसे अहम है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications