Gold Making Charges: बुलियन मार्केट में इन दिनों जोरदार तेजी देखने को मिल रही. ट्रेड वॉर की आशंका (Trade War Tension) से सेफ इनवेस्टमेंट के तौर पर सोने की मांग बढ़ी है, जिससे कीमतों में तेजी भी देखने को मिल रही. इसी हफ्ते सोने का भाव ऑल टाइम हाई (Gold Price Today) पर पहुंच गया. निवेश के तौर पर सोने पर भरोसा बढ़ा है. क्योंकि हाल के सालों में इसने धमाकेदार रिटर्न दिया है. भारत में ग्राहक ज्वैलरी फॉर्म में सोना ज्यादा खरीदते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि गोल्ड ज्वैलरी (Gold Jewellery Making Charge) के लिए मेकिंग चार्ज कैसे तय होता है? फिलहाल क्या है गोल्ड मेकिंग चार्ज?
मेकिंग चार्ज असल में ज्वैलरी बनाने में लगने वाली मेहनत की लागत है, जिसमें डिजाइन बनाने और रत्न या पत्थर जोड़ने में लगाया गया समय और मेहनत शामिल है. जिन ज्वैलरी में काफी काम की ज़रूरत होती है या बनाने में ज़्यादा समय लगता है, उनका मेकिंग चार्ज (Making Charge) आमतौर पर ज़्यादा होता है.
मेकिंग चार्ज क्या है?
मेकिंग चार्ज कच्चे सोने को आभूषणों (Gold Jewellery Making Charge) में ढालने के लिए लिया जाने वाला चार्ज है. इन कॉस्ट में कारीगरों की मेहनत और सोने की छड़ों को आभूषणों में बदलने में शामिल अन्य खर्च शामिल हैं. आदित्य बिड़ला कैपिटल की वेबसाइट के मुताबिक भारत में ये चार्ज ब्रांड (Making Charge of Gold) के आधार पर 5% से 30% तक होते हैं.

मेकिंग चार्ज का कैलकुलेशन (Making Charge Calculations)
आभूषणों का फाइनल प्राइस का कैलकुलेशन (Making Charge Calculation) करने के लिए कई फैक्टर्स शामिल हैं. इसमें सोने की कीमत (22 कैरेट या 18 कैरेट) को ग्राम में उसके वजन से गुणा किया जाता है. साथ ही मेकिंग चार्ज (Gold Making Charge) और सोने की कीमत और मेकिंग चार्ज दोनों पर अलावा 3% जीएसटी भी शामिल होता है. उदाहरण से समझते हैं कि अगर आप 9.6 ग्राम वजन की सोने की चेन खरीदना चाहते हैं और किसी ज्वेलरी शॉप पर 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 27,250 रुपए है, तो इसका कैलकुलेशन इस तरह होगा...
1 ग्राम सोने की कीमत = 27,350 रु / 10 = 2,735 रु
9.60 ग्राम सोने की चेन की कीमत = 2,735 रु x 9.60 = 26,256 रु
मेकिंग चार्ज (10%) = 2,625 रुपए
अब तक की कुल रेट = 28,881 रुपए
कुल दर पर 3% जीएसटी = 866.44 रुपए
टाइटन कंपनी का मेकिंग चार्ज (Titan Making Charge)
टाइटन कंपनी, टाटा ग्रुप (Tata Group Company) की कंपनी है. यह तनिष्क (Tanishq Gold Making Charge) जैसे ब्रैंड्स के साथ भारत के जेम एंड ज्वैलरी सेक्टर को लीड करती है. तनिष्क में सादे सोने के आभूषणों के लिए मेकिंग चार्ज (Making Charge) 8% से 25% तक होता है. इसके अलावा हीरे और जड़े हुए आभूषणों के लिए चार्जेज 15% से 30% के बीच हो सकता है. स्पेशल कलेक्शन या कस्टम डिजाइन पर और भी ज्यादा चार्ज (Gold Making Charge) लग सकता है.
More From GoodReturns

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications