सोना खरीदने का प्लान कर रहे तो अभी बढ़िया मौका है। कोरोना संकट के बीच एक बार फिर सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। सोने की कीमत में आई गिरावट ने हलचल मचा दी है।
नई दिल्ली: सोना खरीदने का प्लान कर रहे तो अभी बढ़िया मौका है। महामारी के बीच एक बार फिर सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। सोने की कीमत में आई गिरावट ने हलचल मचा दी है। महामारी संक्रमण रोकने के लिए टीका बनाने की खबर से सोने और चांदी कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

7600 रुपये की सोने में आई गिरावट
सर्राफा बाजार में इस हफ्ते सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को सोने की कीमत 48,813 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो शुक्रवार शाम तक 219 रुपये की गिरावट के साथ 48,594 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। बात करें अगर चांदी की कीमतों की तो इसमें भी इस हफ्ते तगड़ी गिरावट आई है। चांदी सोमवार को 63,343 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी, जो शुक्रवार तक 609 रुपये की गिरावट के साथ 62,734 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है। सोने-चांदी दोनों की ही चमक इस हफ्ते काफी फीकी पड़ी है। सोने में ऑल टाइम हाई से अब तक करीब 7600 रुपये की गिरावट आ चुकी है।
सोना ने ऑल टाइम हाई का स्तर छुआ
याद दिला दें कि इस साल सोने-चांदी ने एक नया रेकॉर्ड बनाया। 7 अगस्त 2020 के दिन सोने-चांदी में जबरदस्त तेजी देखी गई है। सोने और चांदी दोनों ने ही अपना ऑल टाइम हाई स्तर को छुआ। 7 अगस्त को सोने ने 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई का स्तर छुआ था, जबकि चांदी ने 77,840 रुपये प्रति किलो का स्तर छुआ था। सोना अब तक करीब 7600 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है, जबकी चांदी करीब 15,000 रुपये प्रति किलो तक गिर चुकी है।
इस वजह से आ रही है सोने में गिरावट
महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन के मोर्चे पर सकारात्मक खबरों से सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। जानकारों का कहना है कि ग्लोबल इकनॉमी में सुधार और अमेरिका-चीन के बीच तनाव कम होने से निवेशक सोने को छोड़कर शेयर बाजार का रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि निकट भविष्य में सोने की कीमतों में भारी उछाल की संभावना नहीं है। हालांकि, लंबी अवधि के लिए सोना अभी भी निवेश का अच्छा विकल्प माना जा रहा है।
सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी
महामारी की वजह से शेयर बाजार में एक तगड़ी गिरावट देखने को मिली थी। समय बीतने के साथ-साथ शेयर बाजार उस तगड़ी गिरावट से लगातार उबर रहा है। दुनिया भर के अधिकतर शेयर बाजार कोरोना की वजह से आई गिरावट से मजबूती से लड़ते हुए रिकवर कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोना अपना ऑल टाइम हाई छू कर वापस आ चुका है। रोजाना सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अब सवाल ये उठता है कि क्या सोना भी कोरोना काल से पहले वाली स्थिति में लौट आएगा, क्योंकि ये ट्रेंड देखा गया है कि शेयर बाजार मजबूत होता है तो सोना कमजोर होता है और इसका उल्टा भी होता है। तो क्या सोना अभी और सस्ता होगा, क्योंकि जनवरी में सेंसेक्स 41 हजार के करीब था, तब सोने की कीमत भी 41 हजार के करीब थी।
67 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता सोना
बता दें कि मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसार सोने का भाव लंबी अवधि में 65-67 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोने की मांग तीसरी तिमाही में 30 प्रतिशत गिरने के बाद चौथी तिमाही में वापस बढ़ने की संभावना है, क्योंकि इस दौरान आभूषणों की खरीदारी में तेजी आएगी। इतना ही नहीं अमेरिकी चुनाव के बाद आने वाले कुछ महीने सोने की कीमत को तय करने के लिए महत्वपूर्ण होंगे।
डेढ़ साल तक ऊंचे स्तर पर बना रहेगा सोना
सोना गहरे संकट में काम आने वाली संपत्ति है, मौजूदा कठिन वैश्विक परिस्थितियों में यह धारणा एक बार फिर सही साबित हो रही है। महामारी और भू-राजनीतिक संकट के बीच सोना एक बार फिर रिकॉर्ड बना रहा है और अन्य संपत्तियों की तुलना में निवेशकों के लिए निवेश का बेहतर विकल्प साबित हुआ है। जानकारों का मानना है कि उतार-चढ़ाव के बीच सोना अभी कम से कम एक-डेढ़ साल तक ऊंचे स्तर पर बना रहेगा। दिल्ली बुलियन एंड ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष के मुताबिक कम एक साल तक सोना उच्चस्तर पर रही रहेगा। संकट के इस समय सोना निवेशकों के लिए वरदान है।
सोना करीब 120 फीसदी उछला था 1979 में
आप अगर सोना की खबरों से रुबरु है तो इस बात को बखूबी जानते होंगे कि सोना हमेशा ही मुसीबत की घड़ी में खूब चमका है। 1979 में कई युद्ध हुए और उस साल सोना करीब 120 फीसदी उछला था। अभी हाल ही में 2014 में सीरिया पर अमेरिका का खतरा मंडरा रहा था तो भी सोने के दाम आसमान छूने लगे थे। हालांकि, बाद में यह अपने पुराने स्तर पर आ गया। जब ईरान से अमेरिका का तनाव बढ़ा या फिर जब चीन-अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर की स्थिति बनी, तब भी सोने की कीमत बढ़ी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications