कोरोनावायरस का असर सोने पर भी देखने को मिला है। कोरोनावायरस की वजह से इस साल देश में सोने की बिक्री 25 साल में सबसे कम रह सकती है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस का असर सोने पर भी देखने को मिला है। कोरोनावायरस की वजह से इस साल देश में सोने की बिक्री 25 साल में सबसे कम रह सकती है। इस साल बिक्री 30% घटने का अनुमान है। सोने की कीमतों में पिछले कुछ महीनों में आई तेजी की वजह से मांग पहले ही कम है। मालूम हो कि कोरोनावायरस का असर बढ़ने की वजह से देश के ज्यादातर इलाकों में लॉकडाउन होने से बाजार की स्थिति और बिगड़ गई है। चालू वित्त वर्ष में देश की जीडीपी ग्रोथ भी 11 साल में सबसे कम रहने का अनुमान है।
सोने की बिक्री इस साल 30% घटने का अनुमान
जानकारी के मुताबिक ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन एन अनंता पद्मनाभन का कहना है कि पिछले साल 690 टन सोना बिका था। लेकिन, इस साल बिक्री 30% घटने का अनुमान है। यानी इस साल 483 टन सोना बिकेगा। ऐसा हुआ तो यह 25 साल में सबसे कम बिक्री होगी। इससे कम 477 टन सोने की बिक्री 1995 में हुई थी।
अगले कुछ हफ्तों में सोने की मांग 40% घटने की आशंका
जानकारी दें कि कोरोनावायरस की वजह से देश के प्रमुख शहरों में शॉपिंग मॉल और कॉम्प्लेक्स बंद हैं। मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश के सबसे बड़े ज्वेलर टाइटन ने 29 मार्च तक अपने स्टोर और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बंद कर दी हैं। इसके बाद भी स्थिति को देखते हुए फैसला लिया जाएगा। मुंबई स्थित देश का सबसे बड़ा बुलियन मार्केट जवेरी बाजार भी अगले आदेश तक बंद है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट पृथ्वीराज कोठारी के मुताबिक ऐसे हालातों में आने वाले कुछ हफ्तों में सोने की मांग में 40% कमी आ सकती है।
सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 12.5% से घटाकर 4%
जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल और दूसरे उद्योग संगठन इस सेक्टर से जुड़े छोटे कामगारों की मदद का रास्ता तलाश रहे हैं। क्योंकि, लॉकडाउन के हालात लंबे खिंचते हैं तो दिहाड़ी कामगारों का रोजगार छिनेगा। इंडस्ट्री कर्ज के भुगतान के लिए ज्यादा समय देने और सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 12.5% से घटाकर 4% करने की मांग कर रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications