नयी दिल्ली। भारतीयों के लिए सोना सबसे कीमती और पसंदीदा कमोडिटी है। सोने का उपयोग न केवल ज्वेलरी के रूप में, बल्कि एक निवेश ऑप्शन की तरह भी किया जाता है। सोने में निवेश मुद्रास्फीति (महंगाई) और मुद्रा जोखिम (करेंसी रिस्क) से बचने का एक शानदार तरीका है। गोल्ड ट्रेडिंग पैसे कमाने के सबसे आसान तरीकों में से भी है। सोने का उपयोग उन आभूषणों को बनाने के लिए किया जा सकता है जिन्हें बेच कर भी मुनाफा कमाया जा सकता है। कुल मिला कर सोने को लंबे समय से भारत सहित दुनिया भर में बेहद पसंद किया जाता है। सोने में निवेश के कई तरीके हैं, जिनमें फिजिकल सोना, गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड बार शामिल हैं। लेकिन आपका सबसे पसंदीदा विकल्प कौन सा है और आपको कहां ज्यादा फायदा मिलेगा? आइए जानते हैं।
गोल्ड ईटीएफ
कोई एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ), जो घरेलू फिजिकल सोने की कीमत को ट्रैक करता है, को गोल्ड ईटीएफ कहा जाता है। ये सोने पर केंद्रित होते हैं और सोने की ही कीमतों पर आधारित होते हैं। आप गोल्ड ईटीएफ खरीदते हैं, तो इसका मतलब है कि आप इलेक्ट्रॉनिक रूप में सोना खरीद रहे हैं। गोल्ड ईटीएफ को उसी तरह खरीदा और बेचा जा सकता है, जिस तरह शेयर। गोल्ड ईटीएफ में एक डीमैटरियलाइज्ड अकाउंट (डीमैट) और ब्रोकर के माध्यम से ट्रेड किया जाता है। गोल्ड ज्वेलरी के उलट गोल्ड ईटीएफ को पूरे भारत में एक ही कीमत पर खरीदा और बेचा जा सकते है।
गोल्ड बार
यदि आप किसी मशहूर रिफाइनरी से गोल्ड बार खरीदते हैं, तो इसकी शुद्धता सबसे अधिक होगी। मगर आप खरीदारी के समय बार की रिफाइंमेंट के बारे में जरूर जानकारी लें। एमएमटीसी पीएएमपी और बैंगलोर रिफाइनरी भारत में सोने की दो रिफाइनरी हैं। 24 कैरेट सोने के मामले में 24 के 24 टुकड़े पूरी तरह से शुद्ध होते हैं। 24 कैरेट सोना सबसे प्योर सोना होता है, क्योंकि यह 100% सोना ही होता है और यह निवेश के लिए बढ़िया है। गोल्ड बार को खरीदने से पहले उस पर बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) हॉलमार्क चेक करें।
गोल्ड ज्वेलरी
गोल्ड ज्वेलरी खरीदने से पहले उसकी शुद्धता को ठीक से जांच लें। शुद्धता चेक करने के लिए हॉलमार्किंग सबसे आसान तरीका है। बीआईएस सोने के आभूषणों के लिए सर्टिफिकेशन और हॉलमार्किंग संस्था है। अगर आप सोने की ज्वेलरी बनवाएं तो इस पर 6% से 14% के बीच चार्ज लगता है। कुछ ज्वेलर्स इसके लिए फिक्स्ड मेकिंग चार्ज लेते हैं।
कौन सा ऑप्शन है बेहतर
फिजिकल गोल्ड के उलट गोल्ड ईटीएफ एक ऐसा निवेश है जिसका इस्तेमाल छोटी और लंबी दोनों अवधियों के वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। ईटीएफ जो सोने में निवेश करते हैं उनमें जोखिम नहीं होता और न ही स्टोरेज की आवश्यकता होती।
काम आता है सोने में निवेश
गोल्ड पर मिलने वाला निवेश हमेशा से महंगाई को हराने में कामयाब रहा है। दूसरे जीवन में इमरजेंसी कभी भी आ सकती है। इसलिए ऐसी इमरजेंसी के लिए आर्थिक रूप से तैयार रहना जरूरी है। आप इस मामले में अपने सोने के निवेश पर भरोसा कर सकते हैं क्योंकि यह बाजार में जल्दी से लिक्विड (बेच कर पैसा मिलना) हो जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications