नयी दिल्ली। 31 मार्च की रात को ऐलान किया गया कि पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं की ब्याज दर घटा दी गयी है। इनमें पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) भी शामिल है। मगर सुबह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खुद बताया कि पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं पर ब्याज दरें नहीं घटाई गयी हैं। यानी जिस योजना पर जितना ब्याज मिल रहा था, उस पर उतना ही ब्याज ही मिलता रहेगा। पीपीएफ निवेशकों के लिए खुशखबरी ये है कि उन्हें 7.1 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा, जो कि मौजूदा एफडी दरों से काफी अधिक है। पीपीएफ आपको करोड़पति बना सकता है। जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस।
कितने साल करना होगा निवेश
अगर 30 साल की उम्र में पीपीएफ में निवेश शुरू कर रहे हैं तो रिटायरमेंट (60 साल की आयु) तक निवेश जारी रखें। यानी आपको 30 साल लगातार निवेश करना होगा। वैसे तो पीपीएफ की मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है, मगर इसे बढ़ाया जा सकता है। निवेश अवधि बढ़ा कर आप पीपीएफ में पैसा लगाना जारी रख सकते हैं। 30 सालों तक पीपीएफ में निवेश बरकरार रखने के लिए आपको हर 5 साल के अंतराल पर फॉर्म-एच को तीन बार (15वें, 20वें और 25वें) जमा करना होगा।
मिलेंगे 1.54 करोड़ रु
पीपीएफ कैलकुलेटर के अनुसार यदि 7.1 फीसदी की मौजूदा ब्याज दर पूरी निवेश के दौरान बरकरार रहे तो आपको सामान्य परिस्थितियों में हर महीने 12500 रु का निवेश करके 15 साल बाद मैच्योरिटी पर 40,68,209 रु मिलेंगे। मगर लंबे समय तक पैसा निवेश करते रहने पर आपको पीपीएफ खाते में मिले ब्याज पर ब्याज मिलेगा। इस तरह 30 साल बाद आपको पीपीएफ खाते की मैच्योरिटी पर करीब 1.54 करोड़ रुपये मिलेंगे।
जल्दी करोड़पति बनने की ट्रिक
हम आपको एक खास ट्रिक भी बताते हैं, जिससे आप जल्दी करोड़पति बन सकते हैं। आपको करना ये है कि हर महीने की पहली से चौथी तारीख के बीच पीपीएफ में निवेश करें। इससे आपको उसी महीने पीपीएफ ब्याज प्राप्त होगा। पीपीएफ नियमों के मुताबिक यदि आप महीने की पहली से चौथी तारीख तक निवेश करते हैं तो आपको उसी महीने के लिए पीपीएफ ब्याज दर के लिए पात्र मान लिया जाएगा।
टैक्स बेनेफिट भी मिलेगा
हर महीने 12,500 रुपये के निवेश के हिसाब से आप किसी एक वित्त वर्ष में कुल 1.5 लाख रु का निवेश करेंगे। इस तरह पीपीएफ के पूरे निवेश पर आपको टैक्स बेनेफिट मिलेगा। पीपीएफ में टैक्स बेनेफिट लेने के लिए अधिकतम लिमिट 1.5 लाख रु ही है। साथ ही मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी राशि भी टैक्स फ्री रहेगी। यानी फायदा ही फायदा।
अब ऑनलाइन करें निवेश
अब पोस्ट ऑफिस ग्राहक आईपीपीबी ऐप के जरिए ऑनलाइन पैसा जमा कर सकते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर पीपीएफ में अपना योगदान आईपीपीबी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से किया जा सकता है। आप आसानी से पीपीएफ खाते में पैसा जमा कर सकते हैं। सरकार ने डाकपे डिजिटल भुगतान ऐप लॉन्च की थी। इसका उपयोग पोस्ट ऑफिस और आईपीपीबी ग्राहक भी कर सकते हैं। डाकपे इंडिया पोस्ट और आईपीपीबी द्वारा ऑफर की जाने वाली डिजिटल फाइनेंस और सहायक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications