नयी दिल्ली। अमेरिकी तकनीकी दिग्गज कंपनी गूगल टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया में हिस्सेदारी खरीद सकती है। गूगल वोडाफोन आइडिया, जो पिछले काफी समय से संकट से गुजर रही है, में 5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही है। हालांकि अभी ये प्रोसेस शुरुआती चरण में है। बता दें कि गूगल की पैरेंट अल्फाबेट ने जियो में हिस्सेदारी हासिल करने को लेकर बातचीत की, लेकिन सौदा हासिल करने में अपने प्रतिद्वंद्वी यानी फेसबुक से पिछड़ गई। मगर अब ये बजाय जियो के वोडाफोन में हिस्सा खरीदने पर ध्यान दे रही है। बता दें कि वोडाफोन आइडिया के अलावा गूगल भारत में और भी कंपनियों में निवेश कर सकती है।

फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार वोडाफोन ने इस खबर को अटकल करार दिया है। बता दें कि पिछले महीने फेसबुक रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई जियो में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 43,574 करोड़ रु का निवेश करने को तैयार हुई थी। जियो का भारत में मुकाबला वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल से ही होता है। इसके बाद जियो ने सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, जनरल अटलांटिक और केकेआर से भी निवेश हासिल किया। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अबू धाबी का स्टेट फंड भी जियो में संभावित निवेश के लिए रिलायंस के साथ बातचीत कर रहा है।
वोडाफोन आइडिया पिछले लंबे समय से घाटे में है, जो अब हजारों करोड़ पहुंच गया है। गूगल और फेसबुक में मुकाबले का फायदा वोडाफोन को मिल सकता है। फेसबुक ने जियो को चुना और अब गूगल वोडाफोन में निवेश कर सकती है। जैसा कि बताया है कि इन दोनों पक्षों में डील अभी शुरुआती चरण में है। इस लिहाज से अंतिम डील में बदलाव हो सकते हैं। अगर गूगल के वोडाफोन में हिस्सेदारी खरीदने की रिपोर्ट सही है तो ये इस तकनीकी दिग्ग्ज कंपनी का भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में हिस्सा खरीदने का दूसरा प्रयास होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications