Google Pay Circle: गूगल जल्द ही अपने यूजर्स के लिए यूपीआई सर्कल (UPI Circle) लॉन्च करने वाला है. इस नई सुविधा के बाद यूपीआई यूजर्स में यूपीआई में किसी अन्य सदस्य को भी शामिल कर पाएंगे. हाल ही मे नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने यूपीआई सर्कल की घोषणा की थी. चलिए जानते हैं कि आप कैसे किसी अन्य सदस्य को यूपीआई में शामिल कर सकते हैं.

पिछले महीने यानी अगस्त में देश की केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक की थी. इस बैठक में आरबीआई ने ये फैसला किया था कि अब यूपीआई (यूनिफ़ाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस) में यूजर्स अपने परिवार या दोस्तों को शामिल कर पाएंगे. जिन्हें भी शमिल किया जाएगा, वे लोग प्राइमरी यूजर के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कर पाएंगे.
ऐसे करे यूपीआई में किसी अन्य सदस्य को शामिल
स्टेप 1- सबसे पहले सेकंड यूजर्स को अपने फोन में गूगल पेय ऐप खोलना होगा. जिसके बाद अपने प्रोफाइल में जाएं, यहां आपको QR Code Icon बना दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
स्टेप 2- जिसके बाद प्राइमरी यूजर को सैकंड यूजर का QR Code स्कैन करना होगा. और उसे यूपीआई सर्कल में एड करना होगा.
स्टेप 3- अगर आप किसी अन्य सदस्य को अपने यूपीआई में शामिल कर रहे हैं, तो आपको ये सुनश्चित करना होगा कि आप सही व्यक्ति को शमिल कर रहे हैं. इसके लिए आप सैंकडरी यूजर का मोबाइल नंबर वेरिफाइड कर सकते हैं.
स्टेप 4- इसके बाद आपके पास दो ऑप्शन आएंगे. पहले ऑप्शन पर आपको सैंकडरी यूजर द्वारा किए गए पेमेंट का मैसेज आएगा. अगर आप इस मैसेज के जरिए पेमेंट को Allow करते हैं, तो ही सैंकडरी यूजर खर्च कर पाएंगा. इस ऑप्शन का नाम approve every payment रखा गया है.
वहीं आपको दूसरा ऑप्शन approve a monthly amount का रखा गया है. इस ऑप्शन के जरिए सैकंडरी यूजर आपके सहमति के बिना कितनी भी पेमेंट कर पाएगा.
इसके अलावा इस ऑप्शन में प्राइमरी यूजर पेमेंट की लिमिट सेट कर सकता है. मान लीजिए अगर प्राइमरी यूजर 5000 रुपये की लिमिट सेट करता है, तो सैंकडरी यूजर 5000 रुपये बिना किसी सहमति के खर्च कर सकता है, लेकिन इससे ज्यादा वे नहीं कर पाएंगा.
इसके साथ ही प्राइमरी यूजर के पास approve a monthly amount वाले ऑप्शन में एंड डेट का ऑप्शन भी दिया गया है.
स्टेप 5- इन सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद प्राइमरी यूजर के पास रिक्वेस्ट भेजने का ऑप्शन आएगा. जिसके बाद सैंकडरी यूजर के पास एक नोटिफिकेशन आएगी. जिसमें उनसे यूपीआई सर्कल में शामिल होने की अनुमति मांगी जाएगी. जिसके बाद सैंकडरी यूजर यूपीआई सर्कल का भाग बन जाएगा.
गूगल यूपीआई सर्कल से कैसे करें पेमेंट?
अगर आप यूपीआई यूजर में सैंकड यूजर है, या आप यूपीआई सर्कल के माध्यम से किसी दूसरे व्यक्ति के यूपीआई सर्कल में एड हुए है. तो आप बड़ी आसानी पेमेंट कर पाएंगे. आपको यूपीआई सर्कल में पेमेंट करने के लिए नीचे दिए स्टेप को ध्यानपूर्वक फॉलो करना होगा,
स्टेप 1- मान लीजिए आपको यूपीआई के जरिए कोई पेमेंट करनी है. आप किसी शॉप से सामान खरीदते हैं, जिसके बाद दिए गए QR Code को स्कैन करते हैं और प्राइमरी यूजर को पेमेंट के लिए रिक्वेस्ट भेजते हैं. यह तब होगा जब आप पहले ऑप्शन के जरिए यूपीआई सर्कल में शामिल किए गए होंगे.
स्टेप 2- जिसके बाद प्राइमरी यूजर के पास रिक्वेस्ट आएगी और उसके रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही आपकी पेमेंट पूरी हो जाएगी. इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए किए तरह ऑप्शन दिए गए है, जैसे request send, request accept, payment in progress, payment done शामिल हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications