नई दिल्ली। सोलर पैनल से बिजली तैयार को लेकर केन्द्र से लेकर ज्यादातर राज्य सरकारें स्कीमें चला रही हैं। इन स्कीमों के तहत लोगों को घर पर सौलर पैनल लगवाने के लिए पैसा सब्सिडी के रूप में दिया जाता है। सब्सिडी के रूप में मिला यह पैसा बाद में लौटाना भी नहीं पड़ता है। वहीं सौलर पैनल से मिलने वाली बिजली एकदम फ्री हो जाती है। इससे घर का बिजली का बिल भी कम हो जाता है। आइये जानते हैं कि यह स्कीम क्या है और इसका फायदा कैसे मिलेगा।
हरियाणा सरकार की है योजना
हरियाणा सरकार सौलर पैनल को बढ़ावा देने के लिए स्कीम चला रही है। इस स्कीम का नाम मनोहर ज्योति योजना है। इस सौलर पैनल स्कीम के तहत हरियाणा सरकार सौर ऊर्जा पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी देती है। राज्य सरकार चाहती है कि हर घर में सोलर पैनल लगे, जिसके चलते यह स्कीम शुरू की गई है।
जानिए मनोहर ज्योति योजना का डिटेल
हरियाणा सरकार की मनोहर ज्योति योजना के तहत सोलर पैनल लगाने पर लोगों को सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में 150 वाट का सोलर पैनल लगाया जाता है। इसके साथ ही एक लीथियम बैटरी भी दी जाती है। वहीं 6-6 वाट के दो एलईडी बल्ब, 9 वाट की एलईडी ट्यूबलाइट और 25 वाट वाले सीलिंग फैन के अलावा 1 मोबाइल चार्जिंग पॉइंट दिया जाता है।
जानिए सब्सिडी के बारे में
घर पर 150 वाट का सोलर पैनल लगाने में करीब 22,500 रुपये की लागत आती है। इसमेंसे राज्य सरकार 15,000 रुपये की सब्सिडी देती है। इस तरह लोगों को 7,500 रुपये जमा करके इस योजना का लाभ मिल जाता है।
कैसे लें इस सरकारी स्कीम का फायदा
सौलर पैनल वाली इस सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए लोगों के पास हरियाणा राज्य का निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है। वहीं इसके अलावा आधार कार्ड, बैंक अकाउंट होना भी जरूरी है। सभी दस्तावेज अगर हैं तो आप सौलर पैनल स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन ऐसा कर सकते हैं। नीचे दिए लिंक को क्लिक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications