नई दिल्ली, अगस्त 29। भारत में क्रेडिट कार्ड काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। अब लोग हर जगह कैश ले जाने से बचते हैं। कैश कैरी करने से बचने के लिए क्रेडिट कार्ड बढ़िया ऑप्शन है। मगर क्या आप जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट उन सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है जिन पर क्रेडिट कार्डधारक को ध्यान देना चाहिए। इतना ही नहीं इसके अलावा भी और कई चीजें जो आपको नया क्रेडिट कार्ड मिलते चेक करनी चाहिए। जानते हैं इन सभी के बारे में।
स्टेटमेंट की तारीख
यह वह तारीख है जिस दिन क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट जनरेट होता है। यदि आप बिल का भुगतान करने में देरी करते हैं, तो आपसे ब्याज लिया जाएगा। यदि आपने लास्ट पेमेंट लेट की थी, तो ब्याज की गणना स्टेटमेंट डेट को पहला दिन मान कर की जाएगी।
पेमेंट ड्यू डेट
यह वह तारीख है जब बैंक आपसे देय राशि मिलने की उम्मीद करता है। यानी आप चाहें तो पेमेंट कर सकते हैं। याद रखें कि यह वह तारीख नहीं है जिस दिन भुगतान किया जाना है।
बिलिंग साइकिल
यह 30-दिन की अवधि होती है, जिसके लिए स्टेटमेंट तैयार किया जाता है। यह लगातार दो स्टेटमेंट तिथियों के बीच की अवधि होती है। आपका क्रेडिट कार्ड बिल बिलिंग साइकिल के दौरान किए गए लेनदेन दर्शाता है।
ग्रेस पीरियड
आपने ध्यान दिया होगा कि कुछ क्रेडिट कार्ड कंपनियां बिलिंग साइकिल के अंत से भुगतान की देय तिथि तक 20-25 दिनों की अवधि की अनुमति देती हैं। इसी अवधि को 'ग्रेस पीरियड' के रूप में जाना जाता है।
ट्रांजेक्शन डिटेल
इसमें बिलिंग साइकिल के दौरान की गई खरीदारी और उधार, लेन-देन की तारीख, राशि और लेन-देन की अन्य डिटेल शामिल होती हैं। खरीदारी के अलावा, इसमें कैश एडवांस, ब्याज और शुल्क (यदि लागू हो) भी शामिल होंगे।
कुल देय राशि (टोटल अमाउंट ड्यू)
यह बिलिंग साइकिल के दौरान लेन-देन मूल्य, पहले के बिल से कोई भी बकाया राशि, ब्याज, देर से भुगतान पर शुल्क और कोई अन्य शुल्क या जुर्माना जो लागू हो का का कुल योग होता है।
मिनिमम अमाउंट ड्यू
एक सामान्य क्रेडिट कार्ड बिल में, न्यूनतम देय राशि 5% या 200 रुपये (कम से कम), जो भी कुल देय राशि से अधिक हो, हो सकती है। यह वो न्यूनतम राशि है जिसे आप देय तिथि तक भुगतान कर लेट फीस से बच सकते हैं और क्रेडिट स्कोर को नकारात्मक रूप से प्रभावित होने से भी बचा सकते हैं।
क्रेडिट लिमिट
क्रेडिट कार्ड कंपनी प्रत्येक क्रेडिट कार्ड पर एक क्रेडिट सीमा तय करती है। उदाहरण के लिए, यदि आपकी क्रेडिट सीमा 2 लाख रुपये निर्धारित है, तो आप केवल इसी राशि तक कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। किसी भी समय आपकी बकाया राशि क्रेडिट सीमा से अधिक नहीं हो सकती। इसलिए, यदि आपकी बकाया बिल राशि 1.8 लाख रुपये है, तो आप शेष 20,000 रुपये ही खर्च कर सकते हैं।
कैश एडवांस
एटीएम से नकदी निकालने के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। वास्तव में, कैश एडवांस की एक मासिक लिमिट होती है। मगर ध्यान रहे कि कैश निकालने पर आपसे तगड़ा ब्याज लिया जाएगा।
रिवार्ड पॉइंट्स
रिवॉर्ड प्वॉइंट्स क्रेडिट कार्ड्स का प्रमुख आकर्षण हैं। लोग इन पॉइंट्स के आधार पर कार्ड चुनते हैं। जब रिवार्ड्स की बात आती है, तो अधिकांश कार्ड कंपनियां ग्राहकों को आकर्षक पुरस्कार, छूट और बेनेफिट ऑफर करती हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications