नयी दिल्ली। नए साल 2021 की शुरुआत में होम लोन की ब्याज दरें ऐतिहासिक निचले स्तर पर हैं। होम लोन की ब्याज दर इस समय 6.75 फीसदी से शुरू हो रही हैं। पहली बार घर खरीदने वालों के लिए ये बहुत अच्छी बात है। हालांकि होम लोन की ब्याज दरें कम होने के बावजूद घर खरीदना आसान नहीं होता। ईएमआई को कम रखने के लिए होम बायर को कई उपाय करने जरूरी हैं। सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण काम जो होम लोन आवेदक को करना चाहिए वो है अलग-अलग बैंकों की होम लोन ब्याज दरें चेक करना। सबसे कम ब्याज दर वाला बैंक मिल जाए तो फिर अपना सिबिल स्कोर चेक करें, क्योंकि होम लोन की मंजूरी में ये अहम भूमिका निभाता है। अगर सिबिल स्कोर 750 या उससे अधिक है तो आपका होम लोन मंजूर होने की संभावना है। अब आप ईएमआई का बोझ कैसे कम कर सकते हैं। इसके 5 तरीके हैं, जो आपको हम यहां बताएंगे।
लंबी अवधि चुनें
होम लोन के लिए आवेदन करते समय ईएमआई कम रखने के लिए सबसे लंबी अवधि चुनें। इससे आप पर होम लोन रीपेमेंट के पहले दो-तीन सालों में ईएमआई का कम बोझ पड़ेगा। फिर तीन या चार साल के बाद जब आपकी इनकम बढ़े तो आप होम लोन का कुछ हिस्सा पहले ही चुका दें। इससे आपकी ईएमआई कम ही रहेगी और एक्स्ट्रा चुकाये गए पैसे से लोन अवधि कम हो जाएगी। 3-4 साल के गैप पर फिर ऐसा ही करें। इससे आपको समय से पहले लोन चुकाने में मदद मिलेगी।
होम लोन में पत्नी को सह-उधारकर्ता बनाएं
ज्यादातर बैंक महिला होम लोन आवेदकों को ब्याज दर में कुछ अतिरिक्त लाभ देते हैं। इसलिए यदि आपने अपनी पत्नी को होम लोन के लिए आवेदन करते समय सह-आवेदक बना दिया तो इससे आपको ईएमआई कम करने में मदद मिलेगी।
डाउन पेमेंट हो ज्यादा
पहली बार घर खरीदने वाले व्यक्ति का होम लोन लेते समय उद्देश्य होना चाहिए कि बैंक से जितना हो सके कम से कम उनता कम होम लोन लिया जाए। उसके लिए होम लोन लेने वाले को अधिक डाउन पेमेंट देने की कोशिश करनी चाहिए। डाउनपेमेंट अधिक होने से मासिक ईएमआई कम हो जाएगी।
जानकारी जुटाना है जरूरी
देखा गया है कि होम लोन एक खास ब्याज दर रेंज पर उपलब्ध होता। न्यूनतम ब्याज दर के लिए आपको कम से कम ब्याज दर वाले बैंक की तलाश करनी होगी। जब आप होम लोन की ब्याज दरों के बारे में जाँच कर रहे हों तो आपको बाकी बैंकों में उपलब्ध ब्याज दरों के बारे में अच्छी तरह से पता होना चाहिए। कभी-कभी इस जानकारी से ब्याज दरें कम हो जाती हैं, जो आपको उच्च ईएमआई से बचाने में मदद करेगा। बैंकों में चल ऑफर फर भी ध्यान दें।
होम लोन का ट्रांसफर
जिन लोगों ने चार-पांच साल पहले होम लोन लिया था वे होम लोन पर ज्यादा ब्याज चुका रहे हैं। ऐसे होम लोन लेने वालों के लिए अपने बैंक से संपर्क करने और होम लोन की ब्याज दर कम करने के लिए पूछने का सही समय है। यदि बैंक ऐसा करने से मना करे तो आपके पास अपने होम लोन की ईएमआई को दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने का ऑप्शन है। उस स्थिति में नया बैंक मौजूदा ब्याज दर लेगा, जो कम होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications