नई दिल्ली, सितंबर 6। क्या आप कम कीमत पर मकान या दुकान खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। क्योंकि एक सरकारी बैंक मकानों और दुकानों की नीलामी करने जा रहा है। दरअसल अकसर बैंक ऐसी नीलामी लेकर आते रहते हैं, जिसमें लोगों को सस्ते मकान, दुकान और प्लॉट आदि खरीदने का मौका मिलता है। आगे जानिए कि इस बार कौन सा बैंक आपको सस्ते में मकान-दुकान खीरदने का मौका देगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा लाया मौका
बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक मेगा ई-नीलामी की घोषणा की है। बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक इस ई-नीलामी का लाभ उठा सकते हैं और अपनी पसंद की संपत्ति आसानी से खरीद सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर लॉग इन कर सकते हैं। गौरतलब है कि बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से की जाने वाली नीलामी 2 दिन बाद 8 सितंबर से शुरू होगी। फिर सितंबर में अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से नीलामी की जाएगी।
कहां से लें क्षेत्रों की जानकारी
आप उस क्षेत्र की डिटेल लेना चाहते हैं जहां आप प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो इस लिंक (https://www.bankofbaroda.in/e-auction.htm?utm_source=SM&utm_medium=Post&utm_campaign=MegaAuction_km) पर जाएं। यहां आपको जोन और रीजन की विस्तार से जानकारी मिल जाएगी। नीलामी में ऑफिस स्पेस और फ्लैट भी बिकेंगे।
ये है आसान प्रोसेस
जब आप रीजन और तारीख (जिस पर उस क्षेत्र में प्रॉपर्टी की नीलामी की जाएगी) देख लें तो वहां दिए गए लिंक पर क्लिक करें। इससे आपको उस प्रॉपर्टी की अखबारों में दी गई जानकारी मिलेगी। यहां से आपको प्रॉॉपर्टी की सारी डिटेल मिल जाएगी। फिर आप उसी हिसाब से प्रॉपर्टी के बजट के अनुसार नीलामी के लिए तैयारी कर सकते हैं।
क्यों होती है नीलामी
बैंक जिन लोगों को लोन देतें और वे उसे चुका नहीं पाते, तो उन्हीं लोगों की गिरवी रखी प्रॉपर्टी को जब्त करने के बाद उसे बेच कर बैंक अपना लोन वसूलता है। इससे बैंक और खरीदार दोनों को फायदा होता है।
भारतीय बैंक नीलामी संपत्ति सूचना
भारतीय बैंक नीलामी संपत्ति सूचना (आईडीएपीआई) किसी भी बैंक की तरफ से होने वाली नीलाम के डिस्प्ले के लिए एक खास प्लेटफ़ार्म है। इसे भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने शुरू किया था। यदि आप किसी नीलामी में प्रॉपर्टी खरीदना चाहते तो इस प्लेटफॉर्म के जरिए प्रॉपर्टी पर नजर रख सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर आपको किसी लॉगिन की जरूरत नहीं होगी। आपको प्रॉपर्टी के एड्रेस, कमरों की संख्या आदि की जानकारी इस प्लेटफॉर्म पर मिलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications