अगर आप गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते है तो ये आपके लिए काफी जरुरी खबर है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आपको भी एलपीजी यानी रसोई गैस का कनेक्शन मिल सकता है लेकिन इसके लिए कुछ शर्त है जिसका पालन आपको करना होगा।
नई दिल्ली, फरवरी 12। अगर आप गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते है तो ये आपके लिए काफी जरुरी खबर है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आपको भी एलपीजी यानी रसोई गैस का कनेक्शन मिल सकता है लेकिन इसके लिए कुछ शर्त है जिसका पालन आपको करना होगा। आइए आज हम आपको पीएम उज्ज्वला योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं। दरअसल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सरकार गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लाभार्थियों को एलपीजी का कनेक्शन देने का काम करती है। इस योजना का लाभ केवल महिलाएं उठा सकती हैं। इसके साथ ही आवेदक महिला की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। इतना ही नहीं इसके अलावा यदि एक ही घर में इस योजना के तहत कोई अन्य एलपीजी कनेक्शन होगा तो उन्हें यह लाभ नहीं दिया जाएगा। LPG Booking New Rule : किसी भी गैस एजेंसी से करा सकेंगे LPG रिफिल, जानिए डिटेल

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
-उज्ज्वला कनेक्शन के लिए ई-केवाईसी जरुरी होता है।
-बीपीएल राशन कार्ड या किसी राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया राशन कार्ड, जिसमें गरीबी रेखा से नीचे होने का प्रमाण आपके पास हो।
-आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड की आपको जरूरत होगी।
-बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड की जरूरत होगी।
-एक पासपोर्ट साइज का फोटो अपने साथ रखें।
ऑनलाइन अप्लाई करें ऐसे
-सबसे पहले उज्जवला योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://www।pmuy।gov।in/hi/ को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें।
-यहां पर आपको इण्डेन, भारत गैस और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के ऑप्शन नजर आयेंगे।
-आप अपनी सुविधा अनुसार को भी ऑप्शन चुनने का का करें।
-इसके बाद सावधानीपूर्वक सभी डिटेल्स भरने का काम करें।
-इसके आलावा आप चाहे तो फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसे भरकर पास गैस एजेंसी डीलर के पास जमा भी कर सकते हैं।
-डॉक्यूमेंट वैरिफाई होने के बाद आपको एलपीजी गैस कनेक्शन जारी करने का काम किया जाएगा।
फ्री में मिलेगा कनेक्शन के साथ ये
उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सरकार फ्री में एलपीजी गैस कनेक्शन, भरा हुआ सिलेंडर और चूल्हा देने का काम किया जाता है। इतना हीं नहीं सरकार द्वारा लाभार्थियों को पहली रिफिल मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाती है। अधिक जानकारी के लिए आप इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। सरकार की ओर से दी गई हेल्पलाइन और टोल फ्री नबंर पर आप अपने सभी जानकारी हासिल कर सकते है।
हेल्पलाइन नंबर-1906
टोल फ्री नंबर-18002666696
आधार को ऑनलाइन तरीके से लिंक करना
- अपने मोबाइल नंबर को इंडेन गैस कनेक्शन से रजिस्टर कराएं। इसके बाद आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। https://rasf.uidai.gov.in/seeding/User/ResidentSelfSeedingpds.aspx
- खुले पेज पर सभी जरूरी जानकारी भरें।
- इसमें आपको बेनिफिट टाइप में एलपीजी, स्कीम का नाम में आईओसीएल भरना है और अपने इंडेन वितरक का नाम चुनें।
- अपनी ग्राहक संख्या लिखें। आधार नंबर डालने से पहले आपको मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी लिखना होगा।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके मोबाइल, ईमेल पर एक ओटीपी आएगा।
- आपको वन टाइम पासवर्ड डालना होगा। फिर आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिये, आपकी लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
ऑफलाइन गैस कनेक्शन को आधार से करें लिंक
- एलपीजी की पासबुक, ई-आधार कार्ड और लिंक कराने का आवेदन जैसे दस्तावेज तैयार करिए।
- आप इंडेन की वेबसाइट से भी आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके लिए आप इस पेज पर जाइए: http://mylpg.in/docs/unified_form-DBTL.pdf
- यह आवेदन फॉर्म ऐसा दिखता है। इसके बाद आप अपना ग्राहक आईडी और अन्य जानकारी लिखें। संबंधित दफ्तर (एजेंसी) में जमा करें या डाक से भेज दें।
- यह ध्यान रखें कि आपके पास इसकी पावती जरूर हो। आपकी की तरफ से दी गई सभी जानकारी वेरीफाई करने के बाद अधिकारी आपके इंडेन गैस कनेक्शन को आधार से लिंक कर देंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications