Gold Storage limit at home: देश में हर छोटे-बड़े उत्सव में गोल्ड खरीदा जाता है. त्योहार के समय में गोल्ड खरीदना काफी शुभ माना जाता है. यहां गोल्ड सिर्फ निवेश का जरिया नहीं है. बल्कि इसे लोगों के भावनाएं जुड़ी हुई है. अगर आप भी अपने घर में सोना स्टोर करके रखे हैं, तो इसमें भी एक लिम्ट है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यह बताया है कि लोग अपने घर कितना सोना रख सकते हैं.

इंडिया में ज्यादातर लोग गहनों के रूप सोना स्टोर करके रखते हैं. लेकिन इसमें भी एक लिमिट है. आप इस लिमिट से ज्यादा सोना स्टोर नहीं कर सकते. अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपके पास रीसीप्ट या उसके सोर्स का कोई प्रूफ होना चाहिए.
घर में इतना रख सकते हैं सोना
देश में ज्यादातर लोग गहनों के रूप में सोना रखते है. देश में सोना रखने की लिमिट केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) द्वारा तय की जाती है. सीबीडीटी के अनुसार विवाहित और अविवाहित महिलाओं के लिए अलग-अलग लिमिट तय की गई है. इसके अलावा पुरुष के लिए एक अलग लिमिट तय है. चलिए इनके बारे में जानते हैं.
अविवाहित महिलाएं कितना रख सकती है सोना
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीडीटी के अनुसार देश में अविवाहित महिलाएं सिर्फ 250 ग्राम सोना रख सकती है. अगर कोई अविवाहित महिला इससे ज्यादा सोना रखती है, तो उसके पास कोई रीसीप्ट या सोर्स होना चाहिए.
विवाहित महिलाएं कितना रख सकती है सोना?
सबीडीटी के मुताबिक विवाहित महिलाएं अपने घर में 500 ग्राम तक सोना रख सकती है.
इसके अलावा पुरुष के लिए एक ही लिमिट तय की गई है. फिर चाहे वे विवाहित या अविवाहित पुरुष क्यों ना हो. देश में अविवाहित या विवाहित पुरुष 100 ग्राम सोना ही रख सकते हैं.
विरासत में मिले सोने में क्या होती है लिमिट?
कई लोगों को दादा या नाना के परिवार से सोना मिलता है. इस सोने में भी एक लिमिट है. विरासत में मिले सोने में सामान्य लिमिट लगती है. यह लिमिट पुरुष, अविवाहित महिलाएं और विवाहित महिलाओं के लिए अलग-अलग है. अगर विरासत में मिले सोने की लिमिट ज्यादा होती है, तो आपके पास इसका कोई सोर्स प्रूफ होना चाहिए. नहीं तो इनकम टैक्स द्वारा यह सोना जबत हो सकता है या फिर सोने पर भारी जुर्माना लग सकता है.
यह जुर्माना खासतौर पर तब ज्यादा लगता है, जब आपके पास बताए गए लिमिट से काफी ज्यादा सोना मौजूद हो. अगर आपके सोने की तय लिमिट के अंदर है, तो इसमें कोई टैक्स या जुर्माना नहीं लगता है.
कितना लगता है टैक्स ?
अगर आप सोना बेचते हैं, तो इस पर टैक्स लगता है. जबतक ये सोना घर में स्टोर है, तबतक आपको टैक्स देने की कोई जरूरत नहीं है. सोना बेचने पर आपको Long term captial gain tax देना होता है. अगर आप ये सोना तीन साल या उससे ज्यादा समय के लिए रखकर बेच रहे हैं, तो इसमें 20 फीसदी के हिसाब से long term captial gain टैक्स लगता है.
इसके अलावा अगर आप ये सोना तीन साल के अंदर बेच रहे है तो टैक्स उस साल की इनकम और पर्सनल इनकम पर टैक्स स्लैब के हिसाब से लगेगा.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications