पोस्ट ऑफिस यानी डाक घर की बचत योजनाओं को सुरक्षित व अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर माना जाता है।
नई दिल्ली: पोस्ट ऑफिस यानी डाक घर की बचत योजनाओं को सुरक्षित व अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर माना जाता है। पोस्ट ऑफिस बैंकिंग सेवाएं भी देता है, और अब उसने इंटरनेट बैंकिंग भी शुरू कर दी है। पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक (पीओएसबी) की इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा का फायदा कोई भी ग्राहक ले सकता है। इंटरनेट बैंकिंग के लिए ग्राहकों के पास वैध सक्रिय सिंगल या जॉइंट संयुक्त बचत खाता होना चाहिए। Post Office : हर महीने इतनी रकम जमा करके बन सकते हैं लखपति, जानें कैसे ये भी पढ़ें

ग्राहक उठा सकते है इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा का फायदा
ग्राहक ebanking.indiapost.gov.in पर इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा केवाईसी चालू डीओपी एटीएम/डेबिट कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल पता और स्थायी खाता संख्या (पैन) होना चाहिए। इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से फंड को एक खाते से दूसरे खाते में भेजा जा सकता है। यूजर्स अपने इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से बचत बैंक खाते से रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) खाते और पोस्ट ऑफिस के सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) खाते में ऑनलाइन जमा भी कर सकते हैं। पीओएसबी खाताधारक इंडिया पोस्ट इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के माध्यम से आरडी खाता और सावधि जमा (एफडी) खातों को भी लेन-देन, खोल, बंद कर सकते हैं। तो अगर आपको इंडिया पोस्ट इंटरनेट बैंकिंग अकाउंट बंद हो गया है तो आप उसे एक्टिवेट कर सकते है।
ऐसे करें इंडिया पोस्ट इंटरनेट बैंकिंग को एक्टिवेट
- सबसे पहले होम ब्रांच पर जाकर प्री-प्रिंटेड एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा। आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र जमा करें।
- उसके बाद प्रोसेसिंग के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस अलर्ट मिलेगा।
- एसएमएस में बताए गए यूआरएल का उपयोग करके इंटरनेट बैंकिंग पेज खोलें और हाइपरलिंक 'न्यू यूजर एक्टिवेशन' का उपयोग करें। आवश्यक डिटेल भरें और इंटरनेट बैंकिंग लॉगिन पासवर्ड और लेनदेन पासवर्ड कॉन्फ़िगर करें।
- अब पासफ़्रेज़ के साथ सुरक्षा से जुड़े सवाल और जवाब लॉगिन और कॉन्फ़िगर करें। पासफ़्रेज़ एक सुरक्षा ऐड-ऑन सुविधा है, जो पुष्टि करता है कि ग्राहक वास्तविक डीओपी के इंटरनेट बैंकिंग यूआरएल में प्रवेश कर रहा है।
कोई दिक्कत हो तो यहां करें संपर्क
अगर आपके पोस्ट ऑफिस की इंटरनेट बैंकिंग के इस्तेमाल में कोई दिक्कत आए तो टोल फ्री नंबर 1800-425-2440 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा dopebanking@indiapost.gov.in पर मेल लिख कर भी मदद ले सकते हैं। जानकारी दें कि यह दोनों सुविधाएं पोस्ट ऑफिस की तरफ दी गई हैं।
पोस्ट ऑफिस में मिलेते है ये फायदे
वहीं दूसरी ओर पैसे के निवेश के लिए एफडी है जो निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस योजना में निवेश करने पर आपको गारंटीड रिटर्न प्राप्त होता है। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की पहुंच सबसे ज्यादा है और यही वजह है कि पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट और पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है। पोस्ट ऑफिस एमआईएस (मासिक आय योजना) केंद्र सरकार द्वारा समर्थित सुरक्षित निवेश है। पोस्ट ऑफिस एमआईएस किसी व्यक्ति द्वारा या समान निवेश वाले 2 से 3 लोगों द्वारा खोला जा सकता है और यह 5 वर्षों के कार्यकाल के साथ आता है। सिंगल अकाउंट रखने वाले निवेशक 4.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं, जबकि एक संयुक्त खाते के साथ निवेश राशि 9 लाख रुपये तक जा सकती है। पोस्ट ऑफिस एमआईएस मौजूदा समय में निवेश पर 6.6 फीसद का ब्याज देता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications