नई दिल्ली। सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम का पैसा पाने के लिए आधार नंबर से इसे लिंक कराने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2019 तय की है। अगर किसी ने 30 नवंबर तक पीएम किसान स्कीम में अगर अपना आधार लिंक नहीं कराया तो पैसा मिलना बंद हो जाएगा। इस प्रकार किसानों को अगली किस्त नहीं मिल जाएगी, जो 2000 रुपये की होती है। पीएम किसान योजना के तहत मोदी सरकार साल में 3 किस्त में किसानों को 6000 रुपये देती है। यह पैसा 2000 रुपये की 3 किस्त में दिया जाता है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, असम और मेघालय के किसानों के लिए आधार से लिंक कराने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2020 है। यही नहीं अगर आपको अभी तक इस स्कीम का पैसा मिल रहा था, और बाद में मिलना बंद हो गया, ऑनलाइन इसका कारण जान सकते हैं। यही नहीं अगर चाहें तो अपनी पीएम किसान संबंधी शिकायत ऑनलाइन या फोन पर दर्ज करा सकते हैं।
आधे किसान ही पा रहे हैं पैसा
पीएम किसान योजना के तहत अभी देश में आधे किसान ही पैसा ले पा रहे हैं। कृषि मंत्रालय के अनुसार देश में करीब 14.5 करोड़ किसान परिवार हैं। यह सभी इस योजना के तहत पैसा ले सकते हैं। मोदी सरकार ने इस के लिए करीब 87 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। लेकिन देशभर में अभी तक करीब 7.63 करोड़ किसानों को ही पीएम किसान योजना का लाभ मिला है। हालांकि इस योजना की तीसरी किस्त केवल 3.69 करोड़ किसानों को ही मिली है। बाकी किसानों को कागजों की गड़बड़ी और आधार की कमी की वजह से पैसा नहीं मिल पाया है।
किसान खुद कर सकते हैं अपना रजिस्ट्रेशन
देश का कोई भी किसान इस योजना के लिए सीधे अपना रजिस्ट्रेशन कराकर पैसा लेना शुरू कर सकता है। वहीं अगर पीएम किसान योजना के लिए आपने आवेदन कर दिया है, और अभी तक पैसा नहीं मिला है, तो आप अपना स्टेटस भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। कृषि मंत्रालय की तरफ से जारी जानकारी के अुनसार पीएम किसान पोर्टल पर जाकर कोई भी किसान अपना आधार, मोबाइल और बैंक खाता नंबर दर्ज करके अपना स्टेटस जान सकता है।
पैसा न मिला तो करें शिकायत
अगर किसी किसान को पीएम किसान योजना का पैसा अभी तक नहीं मिला है, तो वह अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकता है। किसान यह शिकायत अपने लेखपाल या कृषि अधिकारी से कर सकते हैं। इसके अलावा किसान अपनी शिकायत केंद्रीय कृषि मंत्रालय के किसान हेल्प डेस्क के मेल पर भी दे सकते हैं। ई-मेल का पता है
pmkisan-ict@gov.in
इसके अलावा किसान अपनी शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर भी दर्ज करा सकते हैं। ये फोन नंबर है
011-23381092
011-23382401
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications