How to Apply for Minor Pan Card Online: पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज होता है. चाहे कोई सरकारी काम करवाना हो या फिर बैंक अकाउंट खुलाना हो, हमें पैन कार्ड की जरूरत हमेशा पड़ जाती है. वहीं इनकम टैक्स फाइल करने के लिए भी पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है. लेकिन अगर आप सोच रहे हैं की पैन कार्ड सिर्फ 18 साल के बाद बनता है, तो आप गलत है.

आज हम जानेंगे की आप 18 साल से कम यानी बच्चों का पैन कार्ड कैसे बना सकते हैं. जो पैन कार्ड बच्चों के लिए बनाया जाता है, उसे Minor Pan Card कहा जाता है.
क्या है Minor Pan Card?
माइनर पैन कार्ड सिर्फ 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बनाया जाता है. आयकर विभाग की माने तो कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 साल से कम है, तो वे माइनर पैन कार्ड बनवा सकता है. इस कार्ड में बच्चे का सिग्नेचर या फोटो नहीं होता है. एक बार माइनर पैन कार्ड बनने के बाद आप बच्चे का पैन कार्ड 18 साल होने के बाद अपेडट करा सकते हैं.
कैसे करें Minor Pan Card के लिए अप्लाई ?
अगर आप बच्चे के लिए पैन कार्ड में अप्लाई करना चाहते हैं, तो आप ही घर बैठे ही कर सकते हैं. आपको इसके लिए किसी सरकारी ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी. आपको नीचे दिए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करना होगा.
स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
स्टेप 1- सबसे पहले आपको गूगल पर NSDL पर सर्च करना होगा. जिसके बाद आपको online pan application ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 2- इसके बाद आपको पैन एप्लिकेशन ओपन करना होगा, यहां आपको New pan- indian citizen (Form 49a) का ऑप्शन चुना होगा.
स्टेप 3- फिर आपको एप्लिकेंट फॉर्म में अपना नाम, DOB, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसे निजी डिटेल भरनी होगी.
स्टेप 4- जिसके बाद आपको दिए गए कैप्चा को फिल करना होगा और फिर सबमिट कर देना होगा.
स्टेप 5- फिर आपके पास एक टोकन नंबर आएगा. इसे आप ध्यान से नोट कर लें. जिसके बाद आपको Continue with PAN Application Form पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 6- जिसके बाद आपको 3 नंबर पर Forward application documents physically को सेलेक्ट करना होगा.
स्टेप 7- अब आपको आधार कार्ड का लास्ट 4 अंक और नाम डालना होगा. जिसके बाद जो भी आपने डिटेल भरी है, उसे चेक कर लें.
स्टेप 8- इसके बाद दिए गए नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करें. फिर आपको अपने माता-पिता की डिटेल, इनकम डिटेल और डॉक्युमेंट सबमिट करने का ऑप्शन चुन सकते हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications