How To Apply For PM Surya Ghar Yojana: कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा यह घोषणा की गई थी की पीएम सूर्योदय योजना के तहत जो भी अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाता है उसे 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। इसके साथ आप बड़े आसानी से पैसे भी कमा सकते हैं। प्रधानमंत्री के द्वारा 22 जनवरी को की गई घोषणा में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की बात कही गई थी। सरकार की इसी फ्री इलेक्ट्रिसिटी स्कीम को पीएम सूर्य घर योजना के नाम से शुरू किया गया है।
अगर आप भी इस योजना में अप्लाई करना चाहते हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इसमें हम आपको इस योजनाकी खासियत और इसके अप्लाई करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अगर आप अपने घर पर सोलर पैनल लगवाते हैं, तो आपको सरकार के द्वारा सब्सिडी दी जाएगी। जिसे आप ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आपको 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। साथ ही आपके पास एक्स्ट्रा बिजली की पैदावार होती है तो उसे बेचकर आप 17000 रुपए से 18000 रुपए तक की कमाई भी कर सकते हैं। अभी सरकार ने इस योजना के लिए 75000 करोड रुपए का इन्वेस्टमेंट किया है।
सरकार ने इस योजना को लोगों तक पहुंचाने के लिए कई औरप्रयास भी किए हैं जिसके तहत अगर आप बैंक लोन लेते हैं तो उसे पर छूट दी जाएगी और उसके खाते में सब्सिडी के पैसे भी आएंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अगर आप इस योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको ऑनलाइन जाकर अप्लाई करना पड़ेगा। इसके लिए सरकार ने वेबसाइट भी दी हुई है जिस पर आप जाकर बड़ी आसानी से सोलर पैनल लगवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पीएम सूर्य घर योजना के लिए आवेदन करना है तो सबसे पहले आपको इस (https://pmsuryaghar.gov.in) वेबसाइट को विजिट करना होगा।
यहां पर आपको रूफटॉप सोलर की ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आप यहां से अप्लाई कर सकते हैं।
सरकार की ऐप्स वेबसाइट पर आपको सोलर पैनल कैसे लगाया जाएगा और इस पर किसने सब्सिडी मिलेगी इस बात की जानकारी भी मिल जाती है।
अगर आपको इस योजना का लाभ उठाना है, तो सबसे पहले आपको इस (https://pmsuryaghar.gov.in/consumerRegistration) वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। इसके बाद आप यहीं पर मिलने वाली सब्सिडी भी कैलकुलेट कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको एक अनुमान के हिसाब से बताना पड़ेगा कि आप एक महीने में कितने बिजली खर्च करते हैं और आपका बिल कितना आता है। इसके बाद आप आराम से अपनी बचत को कैलकुलेट कर सकते हैं।
भारत सरकार का प्लान सूर्य घर योजना के तहत एक करोड़ परिवारों को लाने का है। इससे देश में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और लोगों के लिए नए रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकते हैं। साथ ही इसके इस्तेमाल से बिजली की खपत कम होगी तो बिजली का बिल भी काम आएगा। हो सकता है आने वाले समय में लोग अपनी जमीन और छतों पर सोलर पैनल लगाकर उसे बनने वाली पिछली से भी पैसे कमाएं।
यह भी पढ़ें: Share Bazar: आज के टॉप 5 गेनर और टॉप 5 लूजर शेयर, जानें एकदिन की कमाई
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications