कोरोनावायरस लॉकडाउन की वजह से सभी लोगों को घरों में ही रहना पड़ रहा है। ऐसे में ज्यादातर लोग काम ऑनलाइन करना पसंद कर रहे हैं। यहां तक डिजिटल पेमेंट को भी काफी प्राथमिकता दी जा रही है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस लॉकडाउन की वजह से सभी लोगों को घरों में ही रहना पड़ रहा है। ऐसे में ज्यादातर लोग काम ऑनलाइन करना पसंद कर रहे हैं। यहां तक डिजिटल पेमेंट को भी काफी प्राथमिकता दी जा रही है। देश की तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, एचपी गैस एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराने में डिजिटल पेमेंट करने के लिए पिछले कई महीनों से जोर दे रही हैं। Gas सब्सिडी मिली या नहीं, मिनटों में ऐसे करें चेक

जी हां देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए गैस सिलेंडर देने वाले कर्मचारी और ग्राहकों के बीच नजदीकी कम करने के लिए ऑनलाइन पेमेंट को अपनाना बेहतर हो गया है। तो अगर आपने अपने मोबइल में गूगल पे इंस्टॉल कर लिया है। तो इसके जरिए आप अपने घर की सभी जरूरतों का पेमेंट कर सकते हैं। आप इसके जरिए इंडेन गैस, एचपी गैस या भारत गैस किसी भी गैस एजेंसी के कंज्यूमर हों, आप इस इस ऐप के जरिए गैस की बुकिंग और पेमेंट दोनों कर सकते हैं।
जानिए कैसे गैस सिलेंडर बुक करें और पेमेंट करें
बुकिंग के पहले इस बात का ध्यान दें कि आपके मोबाइल में गूगल पे का अपडेटेड वर्जन हो और आपका बैंक अकाउंट यूपीआई पेमेंट सुविधा से जुड़ा हो।
- सबसे पहले आप सिक्योरिटी पिन डालकर अपना गूगल पे ओपन करें।
- इसके बाद न्यू पेमेंट पर टैप करें। यह सबसे नीचे नीले आकल के रूप में दिखेगा।
- फिर इसके बाद आपको बिल पेमेंट का ऑप्शन दिखेगा। वहां पर क्लिक करना है।
- फिर आप स्क्रॉल करते हुए नीचे जाएंगे तो एलपीजी सिलेंडर बुकिंग का ऑप्शन दिखेगा। जिस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने भारत गैस, एचपी गैस और इंडेन गैस की लिस्ट सामने आ जाएगी। आपके जिसके भी ग्राहक हों, उसे टैप करें।
- आप गूगल पे पर पहली बार अगर गैस बुक कर रहे हैं तो आपको Get Started में क्लिक करने के बाद आपको अपनी अकाउंट डिटेल का लिंक करना होगा।
- इसमें आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/ एलपीजी आईडी दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको अपना अकाउंट नाम भी भरना होगा। इस तरह से आपकी पूरी डिटेल लिंक हो गई।
- इसके बाद अगले पेज में आप वेरीफाई करने के लिए कस्टमर अकाउंट डिटेल देख सकते हैं कि आपने कस्टमर आई डी या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर सही भरा है या नहीं। आपका रजिस्टर्ड नाम नीचे दिखाई देगा।
- अगर आपकी पूरी डिटेल सही है तो लिंक काउंट में जाकर टैप करें। आप जिस गैस एजेंसी के ग्राहक हैं उससे आपका गूगल पे में लिंक हो जाएगा। यह केवल बार भरना होता है। जब आप दोबारा बुकिंग करेंगे तो आपके लिए आसान हो जाएगा।
- आपका बिल स्टेटस अगले पेज में दिखेगा। एलपीजी सिलेंडर बुकिंग का पेमेंट करने के लिए आपको पे बिल के ऑप्शन में जाना होगा। पेमेंट करने से पहले आप बिल की डिटेल भी देख सकते हैं।
- फिर इसके बाद आप Proceed to pay पर क्लिक करें और पेमेंट करने के लिए गूगल पे पिन दर्ज करें।
- अगर किसी तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपको संबंधित एलपीजी के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
पेटीएम से कराएं गैस सिलेंडर बुक
पेटीएम ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। हाल ही में पेटीएम ने देश में छाए कोरोना संकट के बीच एक बड़ा एलान किया है। लॉकडाउन में लोगों को घर बैठे घरेलू गैस सिलिंडर बुक कराने में दिक्कत हो रही होगी। इसलिए पेटीएम ने अब अपने ऐप पर यह सर्विस शुरू की है। यानी अब यूजर पेटीएम ऐप से एलपीजी सिलिंडर बुक कर सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कंपनी लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी की मदद से आईओसीएल पेट्रोल पंपों पर पेटीएम के जरिए भुगतान किया जा सकेगा और इंडेन गैस सिलिंडर बुक कराया जा सकेगा। वहीं इंडेन, इंडियन ऑयल के स्वामित्व में आती है।
कैसे होगा सिलिंडर ऑनलाइन बुकिंग
- पेटीएम यूजर को इंडेन सिलिंडर ऑर्डर करने के लिए ऐप के ‘अदर सर्विसेज' सेक्शन में जाकर ‘बुक अ सिलिंडर' आइकन पर टैप करना होगा।
- पूरी प्रॉसेस में मामूली डिटेल्स भरने की जरूरत होगी और हर बार सिलिंडर बुकिंग पर डिटेल डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- यूजर को केवल अपना कंज्यूमर नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और गैस एजेंसी का नाम डालना होगा।
व्हाट्सएप पर बुक हो जाएगा एलपीजी सिलेंडर
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) ने देशभर में व्हाट्सएप के जरिये रसोई गैस सिलेंडर बुक करने की सेवा शुरू कर दी है। बता दें कि इससे लाखों की संख्या में लोग इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे। देशभर में स्थित ग्राहक कहीं से भी व्हाट्सएप के जरिए खाना पकाने का गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं। बीपीसीएल ने कहा कि वह सिलेंडर बुकिंग की सुविधा के लिए व्हाट्सएप बिजनेस चैनल लेकर आया है। व्हाट्सएप पर बुकिंग बीपीसीएल स्मार्टलाइन नंबर 1800224344 के माध्यम से की जा सकती है। ग्राहक के कंपनी के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही यह बुकिंग की जा सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications