नयी दिल्ली। सोने में निवेश करने का सबसे नया तरीका है डिजिटल सोने की खरीदारी। भारत में दो वजहों से सोना काफी पसंद किया जाता है। पहला सोना सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक है। दूसरा यह अच्छा रिटर्न भी देता है। आज के समय में ऐसे कई ऑप्शन हैं जिनके जरिए सोने में निवेश किया जा सकता है। मगर सोने के किसी भी ऑप्शन में निवेश से पहले आपको उसके फीचर्स और टैक्स पर ध्यान देना चाहिए। फिजिकल सोना, गोल्ड ईटीएफ, गोल्ड बॉन्ड, सोने के सिक्के / बार और गोल्ड फंड सोने में निवेश करने के कुछ लोकप्रिय ऑप्शन हैं। इस दौड़ में शामिल होने वाला लेटेस्ट विकल्प है डिजिटल गोल्ड। अगर बात करें 24 कैरेट खरा सोना खरीदने और बेचने की, तो ये सुविधा आपको डिजिटल गोल्ड में मिलेगी। आगे जानिए डिजिटल गोल्ड की पूरी डिटेल।
क्या होता है डिजिटल गोल्ड
डिजिटल गोल्ड का मतलब होता है फिजिकल सोने में डिजिटल या ऑनलाइन निवेश। डिजिटल गोल्ड ऑनलाइन खरीदा जा सकता है और सर्विस प्रोवाइडर ग्राहकों के लिए इस सोने को सुरक्षित रखता है। इस 24 कैरेट वाले खरे सोने को कहीं से भी किसी भी ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफार्म का उपयोग करके खरीदा जा सकते हैं। आप मोबाइल ऐप का उपयोग करके तुरंत सोना खरीद और बेच सकते हैं। यदि आप सोना इसलिए खरीदना चाहते हैं ताकि आप इसे जल्दी से बेच सकें, तो डिजिटल गोल्ड बेहतर विकल्प है। फिजिकल सोने की खरीद-बिक्री समय लेने वाला और थकाऊ काम है। मगर डिजिटल गोल्ड के मामले में ये काम चुटकियों में होता है।
ऐसे सोना तुरंत खरीदें-बेचें
सोने की खरीदारी-बिक्री शुरू करने के लिए किसी भी डिजिटल गोल्ड निवेश प्लेटफार्म पर जाएं और उसकी संबंधित ऐप डाउनलोड करें। एक बार ऐप में लॉगिन करने के बाद रुपए या ग्राम में कोई भी क्वांटिटी टाइप करें। फिर अपना पेमेंट प्लेटफॉर्म चुनें। ध्यान रहे कि एक बार ऐप पर केवाईसी करने के बाद आपके सामने पेमेंट के कई ऑप्शन रहेंगे। एक बार खरीदने से आपका सोना एक सुरक्षित लॉकर में रखा जाता है। आप इसे कभी भी एक्सेस कर सकते हैं। आप जब सोने की खरीदारी या बिकवाली करेंगे तो आपके खाते को राशि और ग्राम में तुरंत अपडेट किया जाएगा।
अमेजन से खरीदें गोल्ड
आप अमेजन ऐप पर भी डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। अमेजन ऐप में अमेजन पे ऑप्शन में जाएं। यहां गोल्ड वॉल्ट ऑप्शन चुनें। फिर 'बाय गोल्ड' के नीचे अमाउंट दर्ज करें। एक बार राशि दर्ज करने पर उतने पैसों में कितना सोना आएगा उसकी भी मात्रा आपके सामने आ जाएगी। राशि में बदलाव करने से ग्राम में परिवर्तन होगा। आप उसी पेज पर लेटेस्ट 24 कैरेट सोने के रेट भी देख सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे पेज पर भी सोने के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं। हम अपने पेज पर रोज सोने के दाम अपडेट करते हैं। सोने के ताजा रेट चेक करने के लिए दिए गए लिंक (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें।
ये है अमेजन से सोने खरीदने का बाकी प्रोसेस
एक बार राशि दर्ज करने के बाद आपको नियम और शर्तों पर सहमति पर क्लिक करना होगा। फिर प्रोसीड टू बाय पर क्लिक करें। पेमेंट ऑप्शन चुनें। जो भी पेमेंट ऑप्शन आप चुनेंगे उसकी जरूरी जानकारी भर कर पेमेंट करें। आपको ग्राम में राशि और सोने की पुष्टि का मैसेज मिलेगा। यहां चेक यू वॉल्ट पर क्लिक करें।
अमेजन पर कैसे बेचें सोना
ऐप में 'सेल गोल्ड' पर क्लिक करें। ग्राम दर्ज करें। यह आपकी राशि को जीएसटी में कटौती करके दिखाएगा। कंटीन्यू पर क्लिक करें। फिर पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें। पेमेंट कंफर्म करें। इसके बाद पैसा तुरंत आपके अकाउंट में आ जाएगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- डिजिटल सोना खरीदते समय आपको 3% जीएसटी का भुगतान करना होगा
- डिजिटल गोल्ड के लाभों में से एक यह है कि यह आपको फिजिकल सोने की डिलीवरी लेने की अनुमति मिलती है। मगर इसके लिए आपको डिलीवरी शुल्क का भुगतान करना होगा
- इन डिजिटल गोल्ड उत्पादों को रखने के लिए आम तौर पर एक तय अवधि होती है, जिसके दौरान निवेशक को या तो सोने की डिलीवरी लेनी होती है या उसे वापस बेचना पड़ता है
- यदि आप अपने डिजिटल सोने के निवेश को फिजिकल सोने में कंवर्ट कर रहे हैं, तो आपको कुछ कंवर्जन शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications