
Aadhaar : आज के समय में भारत में आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेजों में से एक बन गया है। आधार कार्ड अकेला ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसके जरिए आप बैंक खाता खोलने, स्कूल कॉलेज में एडमिशन, प्रॉपर्टी खरीदने और ड्राइविंग लाइसेंस सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। पर देखा गया है कि अकसर इतने अहम दस्तावेज में भी कुछ गड़बड़ हो जाती है। अगर गड़बड़ आपकी जन्मतिथि को लेकर है तो आप इसे आराम से ठीक करा सकते हैं। आगे जानिए कैसे।
कैसे होगी चेंज
यदि आप किसी वजह से अपने आधार कार्ड में जन्म तिथि अपडेट करना चाहते हैं, तो यूआईडीएआई ने एक डिटेल्ड प्रोसीजर तय की है। आधार कार्ड में जन्म तिथि अपडेट करने के लिए आगे बताए जाने वाले स्टेप्स को फॉलो करें।
इन डॉक्यूमेंट्स बन जाएगा काम
पैन कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, पीडीएस फोटो कार्ड / राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पीएसयू द्वारा जारी सर्विस फोटो पहचान पत्र / सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र, शिक्षा के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र, नरेगा जॉब कार्ड, शस्त्र लाइसेंस, फोटो क्रेडिट कार्ड और फोटो बैंक एटीएम कार्ड से काम चल सकता है। इसके अलावा आप स्वतंत्रता सेनानी फोटो कार्ड, पेंशनर फोटो कार्ड, किसान फोटो पासबुक, डाक विभाग की तरफ से जारी नाम और फोटो वाला एड्रेस कार्ड,
ईसीएचएस/सीजीएचएस फोटो कार्ड और एक लेटरहेड पर तहसीलदार / गैजेटेड ऑफिसर द्वारा जारी फोटो वाला पहचान पत्र भी आपकी सहायता कर सकता है।
क्या है प्रोसेस
सबसे पहले करीबी आधार नामांकन केंद्र पर जाएं। वहां अपनी जन्मतिथि का हवाला देते हुए आधार अपडेट फॉर्म को भरें। फॉर्म और जन्म तिथि का प्रमाण जमा करें। अपनी पहचान साबित करने के लिए, आपको अपना बायोमेट्रिक्स देना होगा। अब आपको यीआरएन वाली एक रसीद भेजी जाएगी। आप उस यूआरएन का उपयोग करके आधार अपडेट स्टेटस को ऑनलाइन देख सकते हैं। फिर आपको 50 रुपये का शुल्क देना होगा। आखिर में 90 दिनों के भीतर, आपकी जन्मतिथि आधार कार्ड में अपडेट हो जाएगी।

यहां मिलाएं कॉल
आप mAadhaar App और myAadhaarPortal के माध्यम से भी आधार में जानकारी को अपडेट कर सकते हैं। आधार पर किसी भी प्रकार की डिटेल्स अपडेट करने में होने वाली दिक्कत के लिए टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं। आप help@uidai.gov.in पर मेल करके समस्या का सामाधान पा सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अपने हेल्पलाइन नंबर को सभी को याद रखने के लिए 1947 रखा है। यह भारत के आजादी का साल है इसलिए यह आसानी से लोगों को याद रहेगा। यह हेल्पलाइन नंबर 24*7 IVRS मोड में उपलब्ध होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications