आधार कार्ड भारत में रहने वाले लोगों के लिए आधार एक सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है।
नई दिल्ली: आधार कार्ड भारत में रहने वाले लोगों के लिए आधार एक सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। इस समय सिम खरीदने से लेकर सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी का आवेदन करने तक के लिए आधार कार्ड मांगा जाता है। आपको चाहे अपने घर का काम करना हो या फिर बैंकिग का कामकाज सभी जगह आधार कार्ड की जरूरत होती है। वहीं, सभी सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए आधार कार्ड पेश करना जरूरी है। ऐसे में अगर आपको आधार पर लगी फोटो पसंद नहीं है तो आप इसे चेंज भी करवा सकते हैं। आधार नंबर को जारी करने और उसका प्रबंधन करने की जिम्मेदारी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) को सौंपी गई है।

दो तरह से बदलें फोटो
यूआईडीएआई पहले आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर के साथ ही साथ फोटोग्राफ को भी अपडेट करने की ऑनलाइन सुविधा देता था। लेकिन अब ऑनलाइन प्रक्रिया केवल पता बदलवाने के लिए ही उपलब्ध है। बाकी अन्य बदलावों के लिए जैसे नाम, मोबाइल नंबर, जन्म की तारीख, ई-मेल एड्रेस और फोटोग्राफ में बदलाव के लिए आपको ऑफलाइन प्रक्रिया ही है। हालांकि फोटो के लिए दो ऑप्शन हैं। पहला अपने नजदीकी नामांकन केंद्र जाकर और दूसरा पोस्ट के जरिये फोटोग्राफ में बदलाव का आवेदन कर सकते हैं।
फोटो बदलने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
- जानकारी के लिए बता दें कि सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर गेट आधार सेक्शन में जाकर आधार नामांकन/अपडेट फॉर्म को डाउनलोड करें। इसके बाद फॉर्म को सही से भरें और इसे आधार नामांकन केंद्र में जाकर जमा कर दें।
- नामाकंन केंद्र पर आपके फिंगरप्रिंट्स, रेटीना स्कैन और फोटोग्राफ को दोबारा कैप्चर किया जाएगा। अपने आधार जानकारी को अपडेट करवाने के लिए आपको 50 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।
- आपके फोटो को अपडेट करने का आवेदन जैसे ही स्वीकार हो जाता है आपको एक यूआरएन या अपडेट रिक्वेस्ट नंबर प्राप्त होगा। इस नंबर के जरिये आप अपने आवेदन को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
- आवश्यक डाटा को यूआईडीएआई कॉरपोरेट ऑफिस भेजा जाएगा। अपडेटेड पिक्चर के साथ आपको नया आधार कार्ड लगभग 90 दिनों।
पोस्ट के जरिए फोटो ऐसे चेंज करें
- यदि आप आधार सेवा केंद्र नहीं जाना चाहते हैं तो आप यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय को लिखकर अपने आधार कार्ड में सुधार या अपडेट करवा सकते हैं।
- इसके लिए यूआईडीएआई पोर्टल पर जाकर वहां से आधार कार्ड अपडेट करेक्शन फॉर्म को डाउनलोड करें।
- अब आप इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को भर दें। इसके बाद यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय के नाम आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए एक लेटर लिखें।
- इसके पत्र के साथ अपने सेल्फ attested फोटो (साइन करके) को अटैच कर दें।
- इसके बाद फॉर्म और पत्र दोनों को यूआईडीएआई के ऑफिस का पोस्ट कर दें। दो हफ्ते के अंदर आपको नई फोटोग्राफ के साथ नया आधार कार्ड मिल जाएगा।
यहां से डाउनलोड करें अपडेटेड आधार कार्ड
जैसे ही आपकी फोटो आधार में अपडेट हो जाएगी, आप उसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आपको सामान्य आधार कार्ड अथवा मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन दिया जाएगा। आप mAadhaar एप में भी अपना अपडेटेड आधार कार्ड देख सकते हैं। आपको डिजि लॉकर एप में भी अपना आधार कार्ड डेटा अपडेट करने की सलाह दी जाती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications