How to Check Bank Balance Without Account Number: आजकल स्मार्टफोन के जरिए कोई भी काम आसानी से हो जाता है. आज हर काम घर बैठे आसानी से हो जाते हैं. आप स्मार्टफोन के जरिए बड़ी आसानी से नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए बैलेंस चेक कर सकते हैं. लेकिन तब क्या जब आपके पास फीचर फोन या बटन वाला फोन हो?

आज हम आपको बताएंगे की आप कैसे फीचर यानी बटन वाले फोन के जरिए अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको बैंक अकाउंट नंबर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. इसलिए ये तरीका किसी जादू से कम नहीं है. अब बिना वक्त गवाएं इसके बारे में डिटेल में जान लेते हैं.
अगर आपके पास फीचर या बटन वाला फोन है, तो आप बड़ी आसानी से इस फोन से बैंक बैलेंस भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको स्मार्टफोन की भी जरूरत नहीं होगी. इसके अलावा अगर आपके पास स्मार्टफोन के अलावा बैंक अकाउंट नंबर की डिटेल नहीं है, तो भी आप आसानी से बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं.
इस डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत
अगर आपके पास ना ही स्मार्टफोन है और ना ही बैंक अकाउंट की डिटेल, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप इन दोनों के बिना भी बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस आधार कार्ड की जरूरत होती है. जी हां आप आधार कार्ड के जरिए बड़ी आसानी से जान सकते हैं कि आपके खाते में कितने पैसे हैं.
इसके बस शर्त है कि आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए. आधार कार्ड के जरिए आप चुटकियों में ही पता लगा सकते हैं कि आपके बैंक खाते में कितने पैसे है?
स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
स्टेप 1- सबसे पहले आपको अपने फोन से *99*99*1# नंबर डायल करना होगा.
स्टेप 2- इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड का 12 अंक का नंबर डालना होगा.
स्टेप 3- जिसके बाद आपके फोन में कोड मिलेगा, इसे आपको दर्ज करना होगा. इसके बाद आपकी वेरिफिकेशन पूरी हो जाएगी.
स्टेप 4- बस फिर आपका काम पूरा हो जाएगा. आपके फोन के स्क्रीन में एक मैसेज आएगा, जिसमें बैंक बैलेंस भी लिखा रहेगा.
लेकिन इसमें सबसे बड़ी शर्त ये है कि आपके तीनों चीजें लिंक होनी चाहिए. जैसे की फोन नंबर, बैंक अकाउंट और आधार कार्ड. तभी आप ये काम कर पाएंगे. इसके अलावा अगर आपके पास स्मार्टफोन है, तो आप बड़ी आसानी से यूपीआई ऐप से भी बैलेंस चेक कर सकते हैं.
इसके लिए आपको यूपीआई ऐप में दिए गए चेक बैलेंस ऑप्शन पर जाना होगा. यहां जाते ही आपको अपना यूपीआई पासवार्ड दर्ज करना होगा. इसके बाद आपके फोन के डिस्पले में बैंक बैलेंस शो हो जाएगा.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications