अगर आपने भी काफी समय से पीएफ खाते का बैलेंस चेक नहीं किया है, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. आज हम ऐसे तरीकों के बारे में जानेंगे. जिसके जरिए आप आसानी से पीएफ खाते में बैलेंस चेक कर सकते हैं. हम आपको पीएफ खाते में बैलेंस चेक करने के लिए 4 तरीकों के बारे में बताने वाले हैं.

पीएफ खाते में हर किसी को 8.25 फीसदी ब्याज मिलता है.
मिस्ड कॉल के जरिए करें चेक
अगर आपके घर में इंटरनेट की दिक्कत है, तो ये तरीका आपके लिए बड़े काम का होगा. आप महज एक मिस्ड कॉल देकर ये आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपका पीएफ खाते में कितना बैलेंस रहने वाला है. लेकिन इसके लिए आपका नंबर UAN के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए.
आपको बस अपने रजिर्स्ड नंबर से 9966044425 पर मिर्स्ड कॉल देनी होगी. मिस्ड कॉल देते ही आपके पास ईपीएफओ से मैसेज आएंगे. इन मैसेज में ही आपको पीएफ खाते का बैलेंस भी दिख जाएगा.
SMS के जरिेए भी हो जाएगा बैलेंस चेक
वहीं आप 7738299899 पर एक मैसेज भेजकर भी ईपीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको UAN से रजिस्टर्ड नंबर से AN EPFOHO ENG टाइप करके भेजना होगा. यहां पर ENG अंग्रेजी भाषा को दर्शाता है. अगर आपको दूसरी भाषा में जानकारी चाहिए, तो आपको उस भाषा के पहले तीन अक्षर लिखने होंगे.
ऐप के जरिए भी चुटकियों में बैलेंस हो जाएगा चेक
इसके अलावा आप उमंग ऐप को डाउनलोड करके भी पीएफ बैलेंस आसानी से चेक कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए आप पीएफ से जुड़े कई काम कर सकते हैं. जैसे आप ऐप के जरिए ईपीएफ पासबुक देख सकते हैं. इसके अलावा आप क्लेम्स भी ट्रैक कर सकते हैं. आपको बस इस ऐप में फोन नंबर से रजिस्टर्ड कर सकते हैं.
EPFO पोर्टल के जरिए भी कर सकते है चेक
अगर आप ऐप का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो आप ईपीएफओ की वेबसाइट से भी आसानी से चेक कर सकते हैं. आपको इसके लिए सबसे पहले employee सेक्शन पर जाना होगा. फिर आपको मेंबर पासबुक पर क्लिक करना होगा. जिसके बाद आप UAN नंबर और पासवर्ड कर आसानी से पीएफ पासबुक देख सकते हैं.
वहीं आपको इसमें ओपनिंग और क्लोजिंग बैलेंस के साथ कर्मचारी और नियोक्ता का योगदान आसानी से दिख जाएगा.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications