महामारी के दौरान गरीबों को अपना घर चलाने में आर्थिक परेशानी नहीं हो, इसके लिए केंद्र सरकार हर तरह की कोशिश कर रही है। देश में महामारी की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है
नई दिल्ली, अप्रैल 23। महामारी के दौरान गरीबों को अपना घर चलाने में आर्थिक परेशानी नहीं हो, इसके लिए केंद्र सरकार हर तरह की कोशिश कर रही है। देश में महामारी की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है, और इस दूसरी लहर में ग्राहक अपने घरों से नहीं निकले इसके लिए बैंक और सरकार कई तरह की सुविधाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में बता दें कि अब आप घर बैठ अपने जनधन खाते का बैंलेस चेक कर सकते है। इसके लिए किसी भी बैंक या फिर एटीएम पर जाने की जरूरत नहीं है।

अपनी खबर के जरिए आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर बैठे आसानी से अपने खाते का बैलेंस पता कर सकते हैं। आप अपने जनधन खाते का बैलेंस 3 तरीकों से पता लगा सकते हैं। इसमें पहला तरीका है मिस्ड कॉल के जरिए और दूसरा तरीका पीएफएमएस पोर्टल के जरिए और तीसरे के लिए आपको बैंक जाना पड़ेगा। आज हम आपको बताते हैं कि आप कैसे इन दोनों तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पोर्टल के जरिए चेक करें बैलेंस
- पीएफएमएस पोर्टल की तो इसके लिए आपको सबसे पहले इस लिंक https://pfms.nic.in/NewDefaultHome.aspx# पर जाना होगा।
- यहां आपको 'Know Your Payment' पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद में आपको अपना अकाउंट नंबर एंटर करना होगा।
- यहां आपको दो बार अकाउंट नंबर डालना है।
- इसके बाद में कैप्चा कोड भरना है।
- अब आपके खाते का बैलेंस आपके सामने आ जाएगा।
मिस्ड कॉल के जरिए पता करें बैलेंस
- अगर आपका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जन धन खाता है तो आप मिस्ड कॉल के जरिए बैलेंस पता लगा सकते हैं।
- इसके लिए आपको 18004253800 या फिर 1800112211 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है।
- ध्यान रहे ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस पर मिस्ड कॉल करें।
- इसके अलावा, खाताधारक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9223766666 पर कॉल करके भी यह जानकारी ले सकते हैं।
- जानकारी दें कि अलग-अलग बैंकों के लिए यह नंबर अलग-अलग हो सकता है। इसलिए आप अपने पासबुक पर अकाउंट में पड़ी राशि पता लगाने का नंबर देख सकते हैं।
- वहीं तीसरा तरीका ये है कि अगर बैंक आपके घर के निकट है तो आप सीधे बैंक में जाकर यह पता लगा सकते हैं कि आपके खाते में रकम आई है या नहीं।
नया खाता खोलना के जरुरी बातें
- अगर आप अपना जनधन खाता खुलवाना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना होगा।
- यहां पर आपको जनधन खाते का फॉर्म भरना होगा।
- इसमें अपनी सभी डिटेल भरनी होगी।
- आवेदन करने वाले ग्राहक को अपना नाम, मोबाइल नंबर, बैंक ब्रांच का नाम, आवेदक का पता, नॉमिनी, व्यवसाय/रोजगार और वार्षिक आय व आश्रितों की संख्या, एसएसए कोड या वार्ड नंबर, विलेज कोड या टाउन कोड आदि की जानकारी देनी होगी।
- बता दें पीएमजेडीवाई की वेबसाइट के मुताबिक पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड नंबर, चुनाव आयोग द्वारा जारी वोटर आइडी कार्ड, राज्य सरकार के अधिकारी के हस्ताक्षर वाले मनरेगा जॉब कॉर्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए आप जनधन खाता खोलवा सकते हैं।
जनधन खाते के फायदे, जानिए यहां
- 6 महीने बाद ओवरड्राफ्ट सुविधा
- 2 लाख रुपये तक एक्सिडेंटल इंश्योरेंस कवर
- 30,000 रुपये तक का लाइफ कवर, जो लाभार्थी की मृत्यु पर योगयता शर्ते पूरी होने पर मिलता है।
- डिपॉजिट पर ब्याज मिलता है।
- खाते के साथ फ्री मोबाइल बैंकिंग की सुविधा भी दी जाती है।
- जन धन खाता खोलने वाले को रुपे डेबिट कार्ड दिया जाता है जिससे वह खाते से पैसे निकलवा सकता है या खरीददारी कर सकता है।
- जनधन खाते के जरिए बीमा, पेंशन प्रोडक्ट्स खरीदना आसान है।
- जनधन खाता है तो पीएम किसान और श्रमयोगी मानधन जैसी योजनाओं में पेंशन के लिए खाता खुल जाएगा।
- देश भर में पैसों के ट्रांसफर की सुविधा
- सरकारी योजनाओं के फायदों का सीधा पैसा खाते में आता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications