पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।
नई दिल्ली: पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाले वित्तीय लाभ की अगली किस्त जारी करेंगे।

पीएम नरेन्द्र मोदी आज दिन में करीब 12 बजे देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा भेजेंगे। आज पीएम किसान के तहत करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में 18000 करोड़ रुपये भेजा जाएगा।
वेबसाइट पर चेक करें अपना नाम
इस योजना के तहत सरकार हर वित्त वर्ष में तीन बराबर किस्त में 6,000 रुपये की रकम किसानों के बैंक खातों में भेजती है। हालांकि, अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं या हाल में आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है तो आप यह जानना चाह रहे होंगे कि इस स्कीम का लाभ आपको मिलेगा या नहीं। तो ऐसे में इस चीज का पता लगाने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर इस योजना के लाभार्थियों की लिस्ट चेक करनी होगी।
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्ट ऐसे करें चेक
- इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां 'किसान कॉर्नर' में आपको बेनिफिशियरी लिस्ट दिखेगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
- नए पेज पर राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें और फिर गेट रिपोर्ट पर क्लिक कीजिए।
- इस लिस्ट में आपको एक पेज पर कई लोगों के नाम नजर आएंगे।
- यह लिस्ट अल्फाबेटिक ऑर्डर में होती है। अतः आप अपने नाम के पहले अक्षर के हिसाब से इस लिस्ट में अपना नाम ढूंढ सकते हैं।
लिस्ट में नाम रहने पर तुरंत मिलेगा पैसा
अगर आपका नाम इस लिस्ट में है तो आपको चिंता करने की बात नहीं है। सरकार द्वारा पैसे ट्रांसफर किए जाने के बाद आप 'Beneficiary Status' में जाकर आगे ट्रैक कर सकते हैं। आप इस ऑप्शन के तहत Aadhaar No, Account No और मोबाइल नंबर में से किसी एक नंबर के जरिए यह ट्रैक कर सकते हैं कि सरकार द्वारा भेजी गई किस्त की स्थिति क्या है। स्टेटस में अगर FTO is Generated and Payment confirmation is pending यह लिखा आता है तो आपको निश्चिंत हो जाने की जरूरत है। इसका मतलब होता कि सरकार ने आपके द्वारा दिए गए विवरण की पुष्टि कर ली है और देर-सवेर आपके अकाउंट में यह रकम आ जाएगी।
अगर नहीं मिली किस्त तो यहां करें शिकायत
अगर आपको किस्त मिलने में कोई परेशानी है या पात्र होने के बाद भी अब तक आपको कोई किस्त नहीं मिली है तो आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर: 155261
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011-23381092, 23382401
पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन: 0120-6025109
ई-मेल ID: pmkisan-ict@gov.in
पीएम किसान मोबाइल ऐप ऐसे करें डाउनलोड
पीएम किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड करना बहुत आसान है, बस आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
स्टेप 1 - अपने मोबाइल में प्ले स्टोर एप्लिकेशन पर जाएं।
स्टेप 2 - इसके बाद आपको पीएम-किसान मोबाइल ऐप टाइप करना है।
स्टेप 3 - पीएम-किसान मोबाइल ऐप स्क्रीन पर दिखाई देगा, बस इसे डाउनलोड करें।
वहीं अगर आपको यह ऐप प्ले स्टोर में नहीं मिलती है, तो आप इसे नीचे दिए गए लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nic.project.pmkisan&hl=en_IN
आपको एप नया किसान पंजीकरण, लाभार्थी की स्थिति, आधार में संशोधन की सुविधा, स्वपंजीकृत किसानों की स्थिति, पीएम किसान हेल्पलाइन आदि की सुविधाएं मिलेंगी
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications