राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है. इस कार्ड का इस्तेमाल जरूरतमंद परिवार सस्ते दामों पर राशन खरीदने के लिए करते हैं. लेकिन कभी-कभी राशन मिलने में दिक्कत भी आ जाती है. जैसे राशन समय पर ना मिलना, खराब गुणवत्ता वाला राशन मिलना, कम मात्रा में राशन मिलना या फिर समय से पहले राशन खत्म हो जाना. अगर आपको राशन से जुड़ी कोई भी शिकायत करनी है. तो आप घर बैठे ही आसानी से शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि राशन से जुड़ी शिकायत ऑनलाइन कैसे दर्ज कर सकते हैं. आपको शिकायत करने के लिए अब सरकारी दफ्तर के कई चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से भी अपनी बात सरकार तक पहुंचा सकते हैं. ये काफी आसान प्रक्रिया है. इसके साथ ही आपके दफ्तरों के चक्कर लगाने में जो समय लगता है, उसकी भी बचत हो जाती है.
कैसे करें ऑनलाइन शिकायत
अगर आप राशन से जुड़ी कोई भी शिकायत ऑनलाइन करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करना होगा.
स्टेप 1- सबसे पहले आपको nfsa.gov.in पर जाना होगा.
स्टेप 2- इसके बाद आपको यहां ऑनलाइन शिकायत करने का ऑप्शन दिखेगा. इस पर क्लिक करें.
स्टेप 3- जिसके बाद आपको अपना राज्य और जिला चुना होगा.
स्टेप 4- फिर आपको अपना नाम, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल डालना होगा.
इसके अलावा राशन कार्ड नंबर और फेयर प्राइस शॉप का नाम भी दर्ज करना होगा.
स्टेप 5- इसके बाद आपको ये बताना होगा कि राशन लेने में क्या समस्या आ रही है.
स्टेप 6- अगर आपसे कोई दस्तावेज मांगा जाता है. तो इसे भी अपलोड कर लें. इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा. इस तरह से आप बड़ी आसानी से राशन कार्ड से जुड़ी अपनी शिकायत दर्ज कर पाएंगे.
आपके शिकायत करने के बाद 7 से 15 दिन के बीच प्रशासन की तरफ से कार्रवाई शुरू हो जाएगी. वहीं आप शिकायत करने के लिए हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. वहीं कुछ राज्यों में शिकायत करने के लिए सरकार ने ऐप का भी निर्माण किया है. अगर आप ये देखना चाहते हैं कि आपकी शिकायत कहां तक पहुंची है या उस पर क्या एक्शन लिया गया है, तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें.
कैसे करें शिकायत का स्टेटस चैक?
सबसे पहले आपको nfsa की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. जिसके बाद यहां आपको track Grievance या शिकायत ट्रैक का ऑप्शन दिया जाएगा. इस पर क्लिक करें. इसके बाद आपको शिकायत नंबर और मोबाइल नंबर डालना होगा. जिसके बाद आपको ये शॉ हो जाएगा की आपकी शिकायत कहां तक पहुंची है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications