WhatsApp Document Downloading Feature: व्हाट्सएप इतना ज्यादा लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है कि अब इस पर और भी कई सारे फीचर आ चुके हैं। व्हाट्सएप का इस्तेमाल करके आप किसी से मैसेज के जरिए बात कर सकते हैं, उन्हें वीडियो कॉल कर सकते हैं या वॉइस कॉल भी कर सकते हैं। इसके अलावा अब तो व्हाट्सएप का इस्तेमाल मीटिंग के लिए भी किया जाने लगा है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अब व्हाट्सएप का इस्तेमाल करके आप पैन और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डॉक्यूमेंट भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताइए चले कि व्हाट्सएप ने MyGov के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के साथ डिजिलॉकर से जुड़ी सर्विस का इस्तेमाल करने के साथ पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करने का ऑप्शंस भी व्हाट्सप्प यूजर्स को दियाजा रहा है। इससे आप डिजिलॉकर अकाउंट ऑथेंटिकेशन और डॉक्यूमेंट डाउनलोडिंग जैसे काम कर सकते हैं। आप या काम सिर्फ एक मैसेज करके कर सकते हैं।

MyGov हेल्पडेस्क भी व्हाट्सप्प यूजर्स की पूरी मदद के लिए तैयार है। इसके तहत अगर व्हाट्सएप यूजर्स को डिजिटल लॉकर का एक्सेस मैसेजिंग एप पर आसानी से लेने के लिए इस हेल्प डेस्क का पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं।
इससे आप सिर्फ पैन और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बल्कि कई और सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं। जिसमें आपके सीबीएसई के कक्षा 10 का पासिंग सर्टिफिकेट, गाड़ी का आरसी, गाड़ी का इंश्योरेंस, और बोर्ड की मार्कशीट भी जैसे तमाम और तर्क के डॉक्यूमेंट सीधे अपने व्हाट्सएप पर डाउनलोड कर सकते हैं।
इसमें सबसे अच्छी बात किया है कि इसके लिए यूजर्स को अलग से कोई भी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती है। यह सब काम आसानी से उनके व्हाट्सएप पर हो जाता है।
इस समय लोगों के मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर इस सर्विस का लाभ कैसे उठाया जा सकता है और इसके लिए क्या करने की जरूरत है, तो लिए आपको इन आसान स्टेप्स के बारे में बताते हैं।
इस नंबर पर करना होगा मैसेज
अगर आपको अपने व्हाट्सएप पर डिजिलॉकर की सुविधा चाहिए, तो इसके लिए आपको इस नंबर +91 9013 151515 पर एक मैसेज भेजना होगा।
आपको इस नंबर को अपने काॉन्टैक्ट्स में सेव कर लेना है। इसके बाद आपको व्हाट्सएप ओपन करना है और इस नंबर पर 'Digilocker' या फिर 'Hi' लिखकर मैसेज करना है।
उसके बाद आपको एक रिप्लाई आएगा जिसमें आपको अपनी स्क्रीन पर माय जीओवी हेल्प डेस्क की तरफ से दी जाने वाली सर्विसेज की लिस्ट दिखेगी।
उसके बाद आप चैट विंडो में दिए जा रहे हैं इंस्ट्रक्शंस के अनुसार आसानी से जो भी चाहे कर सकते हैं।
हालांकि कुछ कंडीशंस भी हैं जिनका आपको ध्यान रखना होगा। इसके तहत आपका व्हाट्सएप नंबर जिसे आप मैसेज करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं उसका डिजिलॉकर से लिंक होना जरूरी है। इसलिए मैसेज इस नंबर से भेजें जिसमें आपका डिजिलॉकर लिंक हुआ है।
इसके अलावा व्हाट्सएप के जरिए आप डिजिलॉकर से सिर्फ वही डॉक्यूमेंट डाउनलोड कर सकते हैं, जो आपने पहले से सेव कर रखे हैं।
आपके द्वारा डाउनलोड किया गया डॉक्यूमेंट चैट के जरिए व्हाट्सएप पर ही आपको भेज दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Stocks in News: जानिए आज किन शेयरों पर दिखेगा खबरों का असर
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications