आधार कार्ड आजकल हमारी जरूरत बन गयी है। इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है।
नई दिल्ली: आधार कार्ड आजकल हमारी जरूरत बन गयी है। इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। इस समय सिम खरीदने से लेकर सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी का आवेदन करने तक के लिए आधार कार्ड मांगा जाता है। आपको चाहे अपने घर का काम करना हो या फिर बैंकिग का कामकाज सभी जगह आधार कार्ड की जरूरत होती है। बच्चों के Aadhaar कार्ड बनवाने वक्त रखें ये डॉक्यूमेंट ये भी पढ़ें

वहीं, सभी सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए आधार कार्ड पेश करना जरूरी है। आधार कार्ड के साथ सबसे बड़ी समस्या इसका आकार और इसके कागज की सुरक्षा होती है क्योंकि जेब में इसे रखने पर इसके खराब होने का डर बना रहता है। इसके समाधान के लिए आधार नियामक संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार पीवीसी कार्ड पेश किया है।
जान लें आधार पीवीसी की खासियत
आधार पीवीसी कार्ड की खासियत यह है कि यह लंबे समय तक चलेगा और यह दिखने में आकर्षक है। इसके अलावा इसमें लेटेस्ट सिक्योरिटी फीचर्स हैं। इसके सिक्योरिटी फीचर्स में होलोग्राम, Guilloche Pattern, घोस्ट इमेज और माइक्रोटेक्स्ट है। पीवीसी (पॉलीविनाइल कार्ड) है जो प्लास्टिक का बना होता है। इस पर आपकी सारी डिटेल्स रहती है।
ऑनलाइन आधार पीवीसी कार्ड को कैसे करें आर्डर
- यूआईडीएआई की ऑफिसियल वेबसाइट https://resident.uidai.gov.in/ पर जाएं।
- My Aadhaar Section पर कर्सर रखने पर एक ड्रॉप मेन्यू दिखेगा इसमें Get Aadhar के टैब ऑप्शन के तहत ऑड र आधार पीवीसी कार्ड पर क्लिक करें।
- अपने 12 अंकों का आधार नंबर या 16 अंकों की वर्चुअल आइडी या 28 अंकों की ईआईडी के साथ सिक्योरिटी कोड बॉक्स में भरकर सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
- आधार से लिंक्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसे बॉक्स में भरना होगा। अगले पेज पर पेमेंट का विकल्प आएगा, उस पर क्लिक करें।
- कार्ड या नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए 50 रुपये पेमेंट करें। पेमेंट के बाद इसकी सूचना रजिस्टर्ड मोबाइल पर पहुंच जाएगी। बस कुछ दिनों में आधार कार्ड पर दिए गए पते पर आधार पीवीसी कार्ड डाक द्वारा पहुंच जाएगा।
आधार पीवीसी कार्ड क्यों लेना चाहिए
हमें आधार कार्ड फ्री में उपलब्ध होता है लेकिन पीवीसी कार्ड के लिए हमें 50 रुपए का भुगतान करना पड़ता है। लेकिन इसके कई फायदे हैं। कई बार हमारा आधार कार्ड खराब हो जाता है। कागज पर होने की वजह से ये लंबे समय तक नहीं चल पाता। लेकिन पीवीसी कार्ड सारे सिक्योरिटी फीचर्स से लैस होने के कारण लंबे समय तक चलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications