नई दिल्ली। मोदी सरकार ने अपना घर खरीदने वालों को आर्थिक मदद देने की स्कीम चलाई हुई है। इस स्कीम के तहत लोगों को ढाई लाख रुपये की मदद की जाती है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) है। मोदी सरकार ने इस स्कीम को अपने पहले कार्यकाल में शुरू किया था। वर्ष 2015 में शुरू हुई पीएम आवास योजना का अब तक लाखों लोग फायदा उठा चुके हैं। अगर आप भी घर खरीदना चाहते हैं तो इस स्कीम का फायदा उठा कर 2.5 लाख रुपये का फायदा ले सकते हैं। अगर आप इस स्कीम का फायदा लेने के इच्छुक हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
अगले साल तक बढ़ा दी गई है यह स्कीम
मोदी सरकार ने पीएम आवास योजना के लिए आवेदन करने की डेडलाइन को बढ़ा दिया है। इस क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम को 31 मार्च 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐऐ में आपके पास 31 मार्च 2021 तक इस स्कीम के तहत फायदा लेने का समय है। अगर आप इस पीएम आवास योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो आसानी से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पीएम आवास योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
पीएम आवास योजना का फायदा लेने के लिए पहचान पत्र के रूप में पैन कार्ड आपके पास होना चाहिए। वहीं एड्रेस प्रूफ के लिए वोटर आईडी, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या सरकार की तरफ से जारी कोई भी फोटो आईडी होना चाहिए। इसके अलावा आय का प्रमाण के लिए पिछले 6 माह का बैंक स्टेटमेंट, इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) और पिछले 2 महीने की सैलरी स्लिप की जरूरत पड़ती है।
जानिए पीएम आवास योजना के लिए आवेदन का तरीका
इसके लिए सबसे पहले पीएम आवास योजना की वेबसाइट पर जाना होगा।
फिर यहां पर होम पेज पर Citizen Assessment सेक्शन के ड्रॉप-डाउन मेन्यू में Benefit under other 2 components ऑप्शन को सेलेक्ट कराना होगा। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। इसमें Check Aadhaar/Virtual ID No. Existence की डीटेल देनी होगी। यहां अपनी जानकारी वेरीफाई करने के लिए आपको अपना आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद जैसे ही आगे बढेंगे एक नया पेज खुलेगा, जो आवेदन का फॉर्म होगा। इस आवेदन फार्म में आपको जरूरी जानकारियां जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पर्सनल जानकारी, इनकम स्टेटमेंट, बैंक अकाउंट डीटेल और दूसरी जानकारी देनी होगी। एप्लीकेशन फॉर्म को भरने के बाद डिस्कलेमर चेकबॉक्स बटन पर क्लिक करके कैप्चा डालना होता है। इसके बाद सेव का बटन पर क्लिक करना होगा। ऐसा करते ही आपके आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अप चाहें तो इस आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications