Aadhaar-Bank Account Link: आजकल लगभग हर सरकारी योजना और बैंकिंग सुविधा के लिए आधार कार्ड का बैंक खाते से जुड़ा होना अनिवार्य है। चाहे गैस सब्सिडी हो, पेंशन, स्कॉलरशिप या किसी अन्य योजना का फायदा सीधा पैसा आपके खाते में तभी आएगा जब आधार लिंक होगा।
अच्छी बात यह है कि अब ग्राहक घर बैठे या नजदीकी बैंक ब्रांच जाकर कुछ ही मिनटों में यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके चार मुख्य तरीके।

इंटरनेट बैंकिंग से आधार जोड़ें
अगर आप अपने बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल करते हैं, तो आधार लिंकिंग का काम ऑनलाइन आसानी से किया जा सकता है।
सबसे पहले नेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉगिन करें।
'My Account' या 'Update Aadhaar' सेक्शन चुनें।
वहां आधार नंबर दो बार दर्ज करें और सबमिट कर दें।
सफल लिंकिंग की पुष्टि आपको SMS और स्क्रीन नोटिफिकेशन के जरिए मिल जाएगी।
मोबाइल ऐप से आधार लिंकिंग
बैंकों की मोबाइल ऐप्स ने आधार लिंक करने की सुविधा और भी आसान बना दी है।
ऐप खोलकर लॉगिन करें।
'Services' या 'Accounts' सेक्शन में जाएं।
'View/Update Aadhaar Details' विकल्प चुनें।
आधार नंबर डालकर सबमिट करें।
कुछ ही देर में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर कन्फर्मेशन मैसेज आ जाएगा।
बैंक शाखा में ऑफलाइन प्रक्रिया
जो लोग ऑनलाइन सुविधा का यूज नहीं करना चाहते, वे बैंक शाखा जाकर भी आधार लिंक कर सकते हैं।
बैंक जाकर आधार लिंकिंग फॉर्म भरें।
उसमें अकाउंट नंबर और आधार नंबर ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
आधार कार्ड की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी अटैच करें।
बैंक अधिकारी को असली आधार कार्ड दिखाएं।
जांच के बाद आधार आपके खाते से जोड़ दिया जाएगा।
ATM से आधार लिंक करना
कई बैंक ग्राहकों को ATM मशीन से भी आधार जोड़ने का विकल्प देते हैं।
ATM में कार्ड डालें और PIN दर्ज करें।
'Services' या 'Registrations' टैब पर जाएं।
'Aadhaar Registration' विकल्प चुनें।
आधार नंबर दो बार डालकर कन्फर्म करें।
लिंकिंग सफल होने पर आपके मोबाइल पर SMS आएगा।
लिंकिंग की स्थिति ऐसे करें चेक
अगर आप यह देखना चाहते हैं कि आपका आधार बैंक खाते से जुड़ चुका है या नहीं, तो UIDAI की वेबसाइट पर जाकर स्टेटस चेक कर सकते हैं।
वेबसाइट पर अपना आधार नंबर दर्ज करें।
OTP डालकर ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
स्क्रीन पर आपके लिंकिंग की स्थिति तुरंत दिखाई देगी।
आधार और बैंक खाते को जोड़ना न सिर्फ आसान है बल्कि बेहद जरूरी भी है। चारों तरीकों नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, बैंक शाखा और ATM में से जो तरीका आपको सबसे आसान लगे, उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ सरकारी योजनाओं का फायदा समय पर मिलेगा, बल्कि आपके बैंकिंग लेन-देन भी बेहतर हो जाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications