अगर आपके पास आईआरसीटीसी अकाउंट है और आपने अभी तक अपने आईआरसीटीसी आईडी को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो ये खबर जरुर पढ़ें। ऑनलाइन रेल टिकट बुक करने के लिए भी आधार जरूरी हो गया है।
नई दिल्ली: अगर आपके पास आईआरसीटीसी अकाउंट है और आपने अभी तक अपने आईआरसीटीसी आईडी को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो ये खबर जरुर पढ़ें। ऑनलाइन रेल टिकट बुक करने के लिए भी आधार जरूरी हो गया है। आईआरसीटीसी आधार केवाईसी कराना अनिवार्य है। Aadhaar : कब और कहां-कहां हुआ है इस्तेमाल, मिनटों में घर बैठे ऐसे लगाएं पता

अगर आप आईआरसीटीसी आईडी को अपने आधार नंबर से लिंक नहीं करते तो ऑनलाइन टिकट बुकिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह करना खासकर उन लोगों के लिए अनिवार्य हैं जो एक महीने में 6 बार से ज्यादा टिकट बुक करते हैं। हालांकि बता दें कि आधार से आईआरसीटीसी अकाउंट लिंक करने के बावजूद आप महीने में 12 से ज्यादा टिकट बुक नहीं करा सकते हैं।

आधार को आईआरसीटीसी अकाउंट से ऐसे करें लिंक
- आईआरसीटीसी की आधिकारिक ई-टिकटिंग वेबसाइट - irctc.co.in पर जाएं।
- यूजर आईडी और पासवर्ड डालें, माई प्रोफाइल टैब पर जाएं और आधार केवाईसी पर क्लिक करें।
- आधार संख्या जोड़ें और सेंड ओटीपी विकल्प चुनें। ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।
- उसके बाद ओटीपी दर्ज करें और सत्यापित करें विकल्प पर क्लिक करें। सबमिट विकल्प चुनें। इसके बाद आधार नंबर को वेरीफाई करना होगा। अंत में एक एसएमएस आएगा, बधाई हो, आपका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार कार्ड से जुड़ गया है।
यात्रियों प्रोफाइल में आधार नंबर करें अपडेट
-आईआरसीटीसी की आधिकारिक ई-टिकटिंग वेबसाइट पर जाएं।
-यूजर आईडी और 'पासवर्ड' दर्ज करें।
-प्रोफ़ाइल सेक्शन पर जाएं और 'मास्टर लिस्ट' पर क्लिक करें।
-नए यात्रियों से जुड़े डिटेल जैसे कि आधार संख्या, लिंग, जन्म तिथि दर्ज करें
-अंत में अब सबमिट पर क्लिक करें।
सत्यापन हो जाने के बाद स्टेटस अपने आप सत्यापित दिखाई देगा।
यूआईडीएआई वेबसाइट पर होस्ट किए गए आधार प्रमाणीकरण इतिहास सेवा के जरिए कार्डधारक यह जान सकते हैं कि उन्होंने अब तक अपने आधार कार्ड का उपयोग कहां कहां किया है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अनिवार्य है। एक समय में अधिकतम 50 रिकॉर्ड देखे जा सकते हैं।
एक और झटका : महंगा हुआ रेल का सफर, कम दूरी के सफर में हुआ इजाफा
भारतीय रेलवे ने कम दूरी की यात्रा के लिए ट्रेनों का किराया बढ़ा दिया है। इस पर लोगों की तरफ से जब सवाल उठाए गए तो रेलवे ने सफाई जारी कर किराया बढ़ोतरी की वजह बताई है। भारतीय रेलवे ने कहा है कि अनावश्यक यात्राओं में कमी लाने के मकसद से किराये में मामूली इजाफा किया गया है। महामारी लॉकडाउन में छूट के बाद से रेलवे सिर्फ स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। शुरुआत में सिर्फ लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन हो रहा था, लेकिन धीरे-धीरे कम दूरी की पैसेंजर ट्रेनों का भी परिचालन हो रहा है।
मेट्रो के किराये में आई कमी
दूसरी तरफ अच्छी खबर ये है कि चेन्नई मेट्रो रेल में सफर के लिए मैक्सिमम किराया को 20 रुपये कम कर दिया है। इस प्रकार अब मैक्सिमम किराया वर्तमान के 70 रुपये से घटकर 50 रुपये हो गया है। नई किराया संरचना के मुताबिक, यात्रियों को दो किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये का भुगतान करना होगा, दो से पांच किलोमीटर की दूरी के लिए किराया 20 रुपये होगा जबकि 5 से 12 किलोमीटर की दूरी की यात्रा करने के लिए किराया 30 रुपये होगा। यात्रियों को 12 से 21 किलोमीटर के बीच की दूरी के लिए 40 रुपये का भुगतान करना होगा और 21 किलोमीटर से ज्यादा (32 किमी तक) का किराया 50 रुपये तय किया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications