आधार कार्ड एक बेहद अहम प्रूफ डॉक्यूमेंट के तौर पर इस्तेमाल होता है। सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए आधार की जरूरत होती है। इसलिए आधार में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है।
नई दिल्ली, फरवरी 19। आधार कार्ड एक बेहद अहम प्रूफ डॉक्यूमेंट के तौर पर इस्तेमाल होता है। सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए आधार की जरूरत होती है। इसलिए आधार में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। मोबाइल कनेक्शन से लेकर सरकारी सब्सिडी या पेंशन तक और वित्तीय लेन-देन से लेकर निवेश तक तक़रीबन हर जगह आपको आधार का जिक्र करना ही होगा। आज हम अपनी खबर के जरिए आपको बताएंगे कि कैसे आप एनपीएस खाते को आधार से लिंक कर सकते है।

आधार को एनपीएस खाते में जोड़ना अनिवार्य
नेशनल पेंशन सिस्टम भारतीय नागरिकों को बुढ़ापे में सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई पेंशन के लिए एक निवेश योजना है। यह स्कीम पेंशन फंड रेग्युलेटर एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) द्वारा रेग्युलेट किया जाता है। सरकार ने कई सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आधार को एनपीएस खाते में जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। आधार कार्ड को अगस्त, 2021 में नेशनल पेंशन स्कीम के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए व्यापारियों और स्वरोजगार करने वाले व्यक्तियों के लिए पहचान का एक अनिवार्य प्रमाण बनाया गया था, जो योजना के तहत लाभ के लिए पात्र हैं। सरकारी स्कीम : यहां 50 रु रोज बचाएं, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 35 लाख रु
एनपीएस खाते में आधार को अपडेट करें ऐसे
- सबसे पहले https://cra-nsdl.com/CRA/ लिंक के जरिए अपने एनपीएस अकाउंट में लॉग इन करें।
- अपडेट आधार/एडेस डिटेल पर क्लिक करें।
- आगे खुलने वाले मेनू के तहत अपडेट डिटेल पर क्लिक करें
- आधार संख्या जोड़ें/अपडेट करें विकल्प चुनें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करें और जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें।
- अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर यूआईडीएआई से प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
- ओटीपी के जरिए ऑथेंटिकेशन के बाद आधार आपके पीआरएएन से जुड़ जाएगा।
बता दें कि आपके पीआरएएन के विरुद्ध रजिस्टर्ड नाम मेल खाना चाहिए। आपको एक मैसेज दिखाई देगा कि आपके पर्मानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (पीआरएएन) के लिए आधार सीडिंग अनुरोध सफलतापूर्वक हो गया है। पीआरएएन का मतलब पर्मानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर है, जो प्रत्येक एनपीएस ग्राहक को दिया गया एक पोर्टेबल नंबर है और यह जीवन भर उसके साथ रहता है। रजिस्ट्रेशन के बाद ग्राहक को एक पीआरएएन सौंपा जाएगा।
नए ग्राहक एनपीएस खाते को आधार से ऑनलाइन करें लिंक
- एनएसडीएल ई-एनपीएस पोर्टल https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर जाएं।
- Registration' विकल्प पर क्लिक करें।
- दिए गए स्थान में अपना आधार नंबर दर्ज करें और जनरेट ओटीपी बटन पर क्लिक करें।
- डिसक्लेमर का चयन करने के बाद 'प्रोसिड' बटन पर क्लिक करें।
- ओटीपी दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म को पूरा करें और अपनी एक्नॉलेजमेंट नंबर प्राप्त करने के लिए भुगतान करें।
- अपनी पंजीकरण जानकारी जमा करें और अपना पीआरएएन प्राप्त करें।
सर्विस चार्ज में इजाफा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएफआरडीए ने एनपीएस से जुड़ी सर्विस की फीस बढ़ा दी है। एनपीएस की बढ़ी हुई फीस 1 फरवरी से लागू हो गई है। एनपीएस में एक्जिट और विड्रॉल की प्रोसेसिंग का सर्विस चार्ज नया लागू किया गया है। एक्जिट या विड्रॉल की प्रोसेसिंग पर एनपीएस में जमा पैसे के हिसाब से प्रोसेसिंग फीस लगेगी जिसे 0.125 परसेंट तक अधिकतम रखा गया है। इस चार्ज के लिए कम से कम 125 रुपये और अधिकतम 500 रुपये तक देने होंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications