आधार कार्ड भारत में रहने वाले लोगों के लिए आधार एक सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है।
नई दिल्ली: आधार कार्ड भारत में रहने वाले लोगों के लिए आधार एक सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। इस समय सिम खरीदने से लेकर सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी का आवेदन करने तक के लिए आधार कार्ड मांगा जाता है। आपको चाहे अपने घर का काम करना हो या फिर बैंकिग का कामकाज सभी जगह आधार कार्ड की जरूरत होती है। वहीं, सभी सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए आधार कार्ड पेश करना जरूरी है।

तो ऐसे में अगर आपको आधार से जुड़ी कोई भी समस्या है या फिर आपको अपडेट से जुड़ी कोई भी परेशानी है तो अब अपनी समस्याओं को ई-मेल और कॉल के माध्यम से यूआईडीएआई तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप अपनी शिकायत कहां और कैसे दर्ज करा सकते हैं।
फोन या मेल के जरिए करें शिकायत
फोन करके शिकायत दर्ज करना अगर आप आधार से संबंधित कोई शिकायत फोन करके दर्ज करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए टोल फ्री नंबर 1947 पर फोन करना होगा। अगर आप मेल के जरिए शिकायत करना चाहते हैं तो आपको help@uidai.gov.in पर लिखकर अपनी परेशानी मेल करनी होगी। यूआईडीएआई के अधिकारी इस मेल को समय-समय पर चेक करते हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं। शिकायत सेल ई-मेल पर जवाब देकर आपकी परेशानियों को दूर करता है।
यहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगा जवाब
- यूजर्स यूआईडीएआई की वेबसाइट पर भी आधार की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर (https://resident.uidai.gov.in/) जाएं।
- अब आपको संपर्क और समर्थन (Contact and support) पर जाना होगा। अब आपको यहां 14 अंक का एनरोलमेंट नंबर डालना पड़ेगा।
- इसके बाद दिन, महीने और साल के साथ समय भी डालना पड़ेगा। इसके बाद में आपको अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर लिखना पड़ेगा।
- लोकेशन टैब में आपको अपने इलाके का पिन नंबर और ड्रॉप डाउन लिस्ट से गांव/शहर आदि का नाम चुनना होगा।
- इसके बाद आपको शिकायत का प्रकार, उसकी कैटेगरी और अपनी परेशानी बतानी होगी। इसके बाद अंतिम चरण में आपको वेबसाइट पर मौजूद सिक्योरिटी कोड डालना पड़ेगा।
- एक बार यह सब जानकारी सबमिट कर देने के बाद आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।
पोस्ट के जरिए करें शिकायत
इसके अलावा यूजर्स पोस्ट के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं। आपको शिकायत की हार्ड कॉपी यूआईडीएआई के हेडक्वॉर्टर में भेजनी होती है। यहां पर शिकायत अधिकारी इन शिकायतों को चेक करते हैं। इसके बाद में मुख्यालय से इसका जवाब यूजर्स को भेजा जाता है।
शिकायत का स्टेटस ऐसे चेक करें
- अगर आपको शिकायत का स्टेटस चेक करना है, तो सबसे पहले www.uidai.gov.in पर जाएं। इसके बाद ‘कॉन्टैक्ट एंड सपोर्ट' टैब में जाएं।
- इसके बाद ‘ग्रीवांस रिड्रेसल मैकेनिज्म' में ‘चेक कम्प्लेंट स्टेटस' पर क्लिक करें। शिकायत दर्ज करते समय मिली कंप्लेंट आईडी और कैप्चा कोड भरना होगा।
- इसके बाद ‘चेक स्टेटस' पर क्लिक करें। इस तरह आपको वेबसाइट पर अपनी शिकायत का स्टेटस पता चल जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications