नई दिल्ली, जुलाई 21। वाहनों का प्रयोग आधुनिक जीवन शैली का एक अभिन्न अंग बन गया है। बिना ईधन के ऑटोमोबाइल चलते नहीं हैं, इसलिए तेल के खर्चों से बचा नहीं जा सकता। लेकिन पेमेंट का स्मार्ट तरीका अपनाकर आप ईधन भराते समय कुछ रुपए बचा सकते हैं। ईधन के खर्चो पर बचत आप क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करके कर सकते हैं। देश में लगभग सभी बैंक क्रेडिट कार्ड से ईधन डलवाने पर 5 प्रतिशत तक का कैशबैक दे रहे हैं, चलिए हम आपको कुछ बेस्ट क्रेडिट कार्ड के बारे में बताते हैं जिनका स्मार्टली प्रयोग करके आप ईधन पर पैसा बचा सकते हैं।
इंडियन ऑयल सिटी क्रेडिट कार्ड
इंडियन ऑयल सिटी क्रेडिट कार्ड, सिटी बैंक और भारत की ईधन वितरण कंपनी इंडियन ऑयल का एक को-स्पोन्सर्ड क्रेडिट कार्ड है, इंडियन आयल के किसी भी आउटलेट पर इसका प्रयोग करके बचत की जा सकती है, समय- समय पर कुछ खास ऑफर भी चलते रहते हैं।
क्रेडिट कार्ड चार्ज - 1000 रुपए + 18 प्रतिशत जीएसटी
ईधन पर रिवार्ड प्वाइंट- 150 रुपये से अधिक हर खर्च पर ग्राहक को 4 टरबो प्वाइंट मिलेंगे
फ्यूल सरचार्ज में कटौती- अगर आप किसी भी इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से ईधन भरवाते हैं तो फ्यूल सरचार्ज पर 1 प्रतिशत की बचत होगी
क्या है खासियत
सिटी बैंक ने इंडियन ऑयल के सहयोग से ईंधन क्रेडिट कार्ड लांच किया है। इस क्रेडिट कार्ड पर ईंधन पर बचत के अलावा कई अन्य लाभ भी हैं। सिटी बैंक अपने ग्राहकों के लिए ऑफ़र लाता रहता है। सीटी बैंक के क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करके ग्राहक अमेज़ॅन, ज़ोमैटो, सैमसंग जैसे ब्रांडों से खरीदारी करने पर छूट और कैशबैक का फायदा लेते रहते हैं।
मिल रही है छूट
एचपी उत्पादों पर 5% कैशबैक।
क्रोमा उत्पादों पर 7.5%।
जनजाति पर 10% की छूट।
वीवो प्रोडक्ट्स पर कैशबैक।
2. इंडियन ऑयल एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड
क्रेडिट कार्ड फी - 500 रुपये + 18 फीसदी जीएसटी
रिवार्ड प्वाइंट - ग्राहक को उनके खर्च का 5% फ्यूल पॉइंट के रूप में मिलेगा। यह सुविधा केवल इंडियन ऑयल के आउटलेट के लिए ही होगी अन्य कंपनी के पेट्रोल पंपों में प्रति 150 रुपये के खर्च करने पर 1 रिवॉर्ड प्वॉइंट मिलेगा।
फ्यूल सरचार्ज छूट- भारत में किसी भी कंपनी के फ्यूल आउटलेट से लेनदेन में 1% फ्यूल सरचार्ज की छूट मिलेगी।
इंडियन ऑयल एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड को बैंक ने ईंधन की खरीद में सुविधा के लिए इंडियन ऑयल के सहयोग के साथ लांच किया है। कार्ड से खर्च करने पर जो फ्यूल प्वाइंट मिलता है, उसे पेमेंट के तौर पर उपयोग किया जा सकता है। इस कार्ड का उपयोग करके पेट्रोल, डीजल, किराने का सामान और बिल भुगतान पर खर्च किए गए धन के 5% के बराबर पेट्रोल प्राप्त किया जा सकता है।
आईसीआईसीआई बैंक एचपीसीएल सुपर सेवर क्रेडिट कार्ड
क्रेडिट कार्ड फी - 500 रुपए + 18 प्रतिशत जीएसटी
रिवार्ड प्वाइंट - • एचपीसीएल पेट्रोल पंप से ईंधन खरीदने पर 5% कैशबैक। • एचपी पे ऐप के माध्यम से भुगतान करने पर अतिरिक्त 1.5% कैश बैक (कैश पॉइंट के रूप में) मिलेगा।
आईसीआईसीआई बैंक ने एचपीसीएल के साथ साझेदारी में आईसीआईसीआई बैंक एचपीसीएल सुपर सेवर क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। कैशबैक प्राप्त करने की कोई सीमा नहीं है, आपको पेमेंट पर अच्छा कैशबैक भी मिल सकता है। एचपी पे ऐप के माध्यम से भुगतान करने पर खर्च किए गए रुपये का 1.5 प्रतिशत रिवार्ड प्वाइंट के रूप में मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications