ATM Card: आज के दौर में हमेशा लोग ऑनलाइन ट्रांजेकशन करने की कोशिश में रहते हैं लेकिन कई जगहों पर हमे कैश विड्रॉ करना पड़ता है तब हम एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। कई बार ऐसा होता है आप कुछ सामान लेने निकते हैं और आपके पास कैश नहीं होता है, तो आप अपने एटीएम कार्ड को देखते हैं और वो भी आपके पास नहीं होता है तो आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है वहीं अब बिना एटीएम कार्ड के भी कैश निकाल सकते हैं।

आप एटीएम से कार्डलैस विड्रॉल भी कर सकते हैं, सबसे पहली चीज जो आपको पता होनी चाहिए वो ये हैं कि आपके पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए, और इसके बाद आपके फोन में UPI App के थ्रू एटीएम कार्ड के बिना भी कैश निकाल सकते हैं।
अगर आप भी इस सुविधा का फायदा लेना चाहते हैं तो आपको एटीएम कैश विड्रॉल सिस्टम को इंटर ऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल में जानकारी दी गई है। इसे अपग्रेड किया है जिसे बाद आप एटीएम कार्ड या क्रेडिट कार्ड के बिना एटीएम से कैश आसानी से निकाल पाएंगे। वहीं अगर आप इसका फायदा उठाना चाहते हैं तो आपके फोन में गूगल पे, पेटिएम, फोन पे जैसे यूपीआई ऐप डाउनलोड होना चाहिए।
कितना सही हो सकता है तरीका
आपकी जानकारी के लिए बता दें ये तरीका यूपीआई ऐप के माध्यम से काफी बेहतर माना जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इस तरीके को काफी अच्छा और सुरक्षित बताया गया है, आपको ये पता होना चाहिए अगर इसके माध्यम से निकलते हैं तो आपके साथ बैंकिंग फ्रॉड की संभावनाएं कम हो जाती हैं और इसमें कार्ड क्लोनिंग नहीं हो सकती है।
यूपीआई के माध्यम से आप एक दिन में सिर्फ 10000 रुपए तक का कैश निकाल सकते हैं। पहले आपको अपने वॉलेट में एटीएम कार्ड की जरूरत पड़ती थी लेकिन अब इसके माध्यम से आपको सिर्फ और सिर्फ स्मार्टफोन की जरूरत पड़ेगी जिसके जरिए से ये काम आसान हो जाएगा। वहीं आपकी समय भी काफी बच सकता है।
एटीएम कार्ड के बिना इस तरह निकाल पाएंगे कैश
आपको बता दें अगर आप भी बिना एटीएम कार्ड के कैश निकालना चाहते हैं तो सबसे पहले आप अपने नजदीकी एटीएम पर जाएं, इसके बाद आपको एटीएम के मेन्यू में यूपीआई कैश विड्रॉल के चिन्ह को चुनना होगा वहीं आपको एक QR कोड एटीएम स्क्रीन पर नजर आएगा जिसके बाद आपको अपने फोन में यूपीआई पेमेंट ऐप को खोलना है उसके बाद आपको QR स्कैनर कोड ऑन करके QR कोड को स्कैन करना होगा वहीं जब आपका QR कोड स्कैन हो जाएगा जिसके बाद आपको कितने पैसे चाहिए वो डालना होगा उसके बाद प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करें वहीं जब ये सारी चीजें भर जाएंगी उसके बाद आपको यूपीआई पिन डालना होगा फिर पिन डालकर कैश ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications