आजकल आधार कार्ड से जुड़े घोटालों की कई खबरें आती रहती है. एक आधार कार्ड में 9 सिम का इस्तेमाल हो सकता है. ऐसे में हमे हमेशा यही चिंता रहती है कि कहीं हमारे आधार कार्ड का कोई गलत उपयोग ना कर लें. अगर आपको भी यह शक है कि आपके आधार कार्ड का कोई गलत इस्तेमाल कर रहा है, तो आप घर बैठे ही इसका पता लगा सकते हैं.

आधार कार्ड देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान होती है. या कह सकते हैं कि हमारी पहचान आधार कार्ड से जुड़ी हुई है. चाहे बैंक में खाता खुलाना हो या फिर कोई सरकारी फॉर्म भरना हो, आधार कार्ड होना आवश्यक है. इन्ही सभी चीजों में कोई दूसरा व्यक्ति भी आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकता है.
आधार कार्ड में 12 अंकों की एक यूनिकआईडी होती है, हर व्यक्ति का आईडी नंबर अलग होता है. इसमें प्रत्येक व्यक्ति की बायोमैट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है. चलिए जानते हैं कि आप घर बैठे अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री कैसे पता लगा सकते हैं.
स्टेप बाय स्टेप गाइड
सबसे पहले आप आधार या UIDAI ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए
इसके बाद यहां आपको Aadhaar Service का ऑपशन ढूंढना होगा. इस ऑपशन के नीचे आपको Aadhaar Authentication का ऑपशन मिलेगा.
जिसके बाद इस ऑपशन में जाकर आपको अपना आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड एंटर कर Send OTP वाले ऑपशन पर क्लिक करना होगा.
यह OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा. इस OTP नंबर को आपको वेबसाइट में जाकर एंटर करना होगा.
OTP के अलावा ऑथेंटिकेशन टाइप, डेट रेंज भी एंटर करना होगा.
OTP वेरिफाई होने के बाद आप हिस्ट्री लिस्ट की सभी डिडेटल चेक कर सकेंगे.
गलत इस्तेमाल होने पर ऐसे करे रिपोर्ट
इस लिस्ट के जरिए आप अपने आधार कार्ड की पिछले 6 महीने की हिस्ट्री चेक कर सकते हैं. अगर आपको लगता है कि आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है या ऐसे किसी व्यक्ति ने इस्तेमाल किया है, जिसे आप नहीं जानते, तो आप आधार हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल कर सकते है या फिर help@uidai.gov.in ईमेल आईडी के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications