हुंडई मोटर इंडिया ने बिक्री को एक बार फिर से पटरी पर लाने के लिए जून माह के ऑफर्स की पेशकश कर दी है। कंपनी अपनी चुनिंदा कारों पर कैश बेनिफिट के साथ एक्सचेंज बेनिफिट दे रही है।
नई दिल्ली: हुंडई मोटर इंडिया ने बिक्री को एक बार फिर से पटरी पर लाने के लिए जून माह के ऑफर्स की पेशकश कर दी है। कंपनी अपनी चुनिंदा कारों पर कैश बेनिफिट के साथ एक्सचेंज बेनिफिट दे रही है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी से कारों की बिक्री जबरदस्त प्रभावित हुई है। वहीं मई के अंत में लॉकडाउन नियमों में ढील के बाद धीरे-धीरे कारों की बिक्री शुरू हुई, लेकिन मई में कार सेल्स के आंकड़े कंपनियों के लिए निराशाजनक रहे। बिक्री को रफ्तार देने के लिए कार कंपनियां डिस्काउंट और कई तरह के फाइनैंसिंग ऑप्शन ऑफर कर रही हैं। कंपनियां मई के बाद अब जून में भी कारों पर कई तरह के ऑफर दे रहे हैं। हुंडई अपनी कारों पर जून में 1 लाख रुपये तक के फायदे दे रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस महीने हुंडई की किस कार पर कितने रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
हुंडई सैंट्रो
हुंडई कंपनी की एंट्री लेवल हैचबैक कार सैंट्रो की खरीद पर आप पूरे 30,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। हालांकि यह छूट केवल Era वैरिएंट पर ही दी जा रही है अन्य वैरिएंट पर यह डिस्काउंट 20,000 रुपये है। इस कार की कीमत 4.57 लाख रुपये से लेकर 6.25 लाख रुपये के बीच है।
ग्रांड आई10
हुंडई की हैचबैक कार सेग्मेंट में कंपनी की ग्रांड आई10 भी खासी मशहूर है। ह्यूंदै अपने इस कार पर जून में 60 हजार रुपये तक की छूट दे रहे हैं। इसमें 40 हजार कैश डिस्काउंट, 15 हजार ऐक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। यह कार सिर्फ 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और 4 वेरियंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत 5.87 लाख से 6 लाख रुपये के बीच है।
ग्रांड आई10 निओस
हुंडई की इस नई कार पर 25 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसमें 10 हजार रुपये कैश डिस्काउंट, 10 हजार ऐक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। इसकी शुरुआती कीमत 5.07 लाख रुपये है। यह कार तीन इंजन ऑप्शन में आती है।
हुंडई एलीट आई20
प्रीमियम हैचबैक सेग्मेंट में कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार आई20 पर भी कंपनी भारी डिस्काउंट दे रही है। इस कार की खरीद पर आप पूरे 35,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी ने इस कार में 1.2 लीटर की क्षमता का BS6 इंजन का प्रयोग किया है, जो कि 83PS की पावर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 5 स्पीड मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ बाजार में उपलब्ध है। इसकी कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 8.3 लाख रुपये के बीच है।
हुंडई एलेंट्रा
हुंडई कंपनी सबसे बड़ा डिस्काउंट अपनी सिडान एलेंट्रा पर दे रही है। इस कार की खरीद पर कंपनी पूरे 1 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है। जिसमें एक्सचेंज ऑफर और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ बाजार में उपलब्ध है। इसमें कंपनी ने 2.0 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन प्रयोग किया है। इसी इंजन का प्रयोग कंपनी ने क्रेटा डीजल में भी किया है। इस कार की कीमत 15.89 लाख रुपये से लेकर 20.39 लाख रुपये के बीच है।
हुंडई की कारों पर 30 जून तक स्पेशल ऑफर
हुंडई जून में मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए स्पेशल ऑफर दे रही है। इसमें कई तरह के ऑफर शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए ईएमआई एश्योरेंस की सुविधा भी दे रही है। इसके तहत अगर इस दौरान आपकी नौकरी चली जाती है, तो कंपनी तीन ईएमआई तक टालने की सुविधा देती है। हुंडई की कारों पर ये बेनिफिट्स 30 जून तक के लिए हैं। ऑफर शहर, डीलरशिप, कार के वेरियंट और कलर के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। आपको जून में हुंडई की किस कार पर सबसे अधिक छूट मिल सकती है, इसकी जानकारी के लिए कंपनी की डीलरशिप पर संपर्क करना चाहिए। बता दें कि यहां दी गई कारों की कीमत दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications