कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है। दुनिया के कई देश से इससे पीड़ित हैं। भारत में कोरोना के चलते लॉकडाउन की घोषणा भी हो चुकी है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है। दुनिया के कई देश से इससे पीड़ित हैं। भारत में कोरोना के चलते लॉकडाउन की घोषणा भी हो चुकी है। ऐसे में किसी को भी घर से बाहर निकलने में मनाही है। इस कारण ऑफिस के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। बैंकिंग सेक्टर ने लॉकडाउन के चलते कामकामज के समय में बदलाव किया है। वहीं लॉकडाउन के बीच आईसीआईसीआई बैंक ने अपने रिटेल ग्राहकों के लिए बैंक से जुड़ी सभी सुविधाओं को व्हाट्सएप देने की सुविधा शुरू की है। इसके तहत आईसीआईसीआई सेविंग अकाउंट यूजर्स अपने बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारी व्हाट्सएप मैसेज के जरिए हासिल कर सकते हैं। वॉट्सऐप बैंकिंग ऐसे वक्त में लॉन्च किया गया है जब देश भर में कोरोना वायरस की वजह से 21 दिन के लिए लॉक डाउन है।
जानिए आईसीआईसीआई व्हाट्सएप बैंकिंग से आप क्या कर सकते हैं?
बता दें कि कस्टमर्स अब व्हाट्सएप पर ही अपना अकाउंट बैंलेंस देख सकते हैं, आखिरी के तीन ट्रांजैक्शन देख सकते हैं, क्रेडिट कार्ड की लिमिट की जानकारी ले सकते हैं और प्री अप्रूव्ड इंस्टैंट लोन की जानकारी पा सकते हैं। इसके अलावा वॉट्सऐप बैंकिंग से कस्टमर्स कार्ड ब्लॉक और अनब्लॉक करा सकते हैं। जो आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक नहीं है, वो भी आसपास के क्षेत्र में शाखाओं और एटीएम की जगह जानने के लिए इस सर्विस का उपयोग कर सकते हैं।
बिना ब्रांच विजिट किए बैंकिंग से जुड़ी जरूरत होगी पूरी
आईसीआईसीआई बैंक के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अनुप बागची ने कहा है, 'व्हाट्सएप दुनिया में सबसे पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप में से एक है और हम वॉट्सऐप पर अपनी सर्विस शुरू कर रहे हैं। हमारे रीटेल कस्टमर्स अब बिना ब्रांच विजिट किए ही अपनी बैंकिंग से जुड़ी जरूरत पूरी कर सकते हैं। ये सर्विस सिक्योर है। कोई भी आईसीआईसीआई बैंक के सेविंग अकाउंट का ग्राहक जो व्हाट्सएप पर है। आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक अनूप बागची ने ये भी कहा कि हमारा प्रयास रहा है कि हम अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करें। हाल ही में, हमने 'ICICIStack' शुरू किया था। ग्राहक काफी आसानी से इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते है। साथ ही बैंक के केवल क्रेडिट कार्ड रखने वाले ग्राहक इस सर्विस का इस्तेमाल कार्ड को ब्लॉक या अहब्लॉक करने के लिए कर सकते हैं।
व्हाट्सएप पर आईसीआईसीआई बैंक सर्विस कैसे करें शुरू
- सबसे पहले ग्राहकों को आईसीआईसीआई बैंक का वेरिफाइड वाट्सऐप प्रोफाइल नंबर 9324953001 को अपने मोबाइल में सेव करना होगा।
- इसके बाद अपने नंबर से इस व्हाट्सएप नंबर पर लिखकर मैसेज करना होगा। आपका मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए।
- इसके बाद बैंक इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद सुविधाओं की जानकारी देना शुरू कर देगा।
- इसके बाद आपको जिस सुविधा के बारे में जानकारी चाहिए उसे टाइप कर मैसेज करना होगा। जैसे , , आदि।
- बैंक की तरफ से आपको तुरंत लिस्ट ऑफ सर्विस भेजी जाएंगी। यहां से आप कीवर्ड को देख कर फिर से मैसेज कर सकते हैं।
- उदाहरण के लिए अगर आपको अपना अकाउंट बैलेंस पता करना है तो आप बैलेंस लिख कर सेंड कर सकते हैं। इसी तरह हिस्ट्री लिख कर सेंड करने से आखिरी के तीन ट्रांजैक्शन की लिस्ट मिल जाएगी।
- क्रेडिट कार्ड की लिमिट और आउटस्टैंडिंग बैलेंस के लिए आप लिमिट , सीसी लिमिट या सीसी बैलेंस लिख कर सेंड कर सकते हैं।
- कार्ड ब्लॉक कराने के लिए यहां आप लॉस्ट माई कार्ड, ब्लॉक या अनब्लॉक लिख कर सेंड कर सकते हैं।
- इसके अलावा ऑफर्स के लिए ऑफर्स या लोन ऑफर्स जैसे कीवर्ड सेंड कर सकते हैं।
- आईसीआईसीआई व्हाट्सएप बैंकिंग 24/7 काम करेगा।
- अगर आप आईसीआईसीआई कस्टमर नहीं हैं तो भी इस नंबर पर मैसेज करके आप ऑफर्स के बारे में जान सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications