नई दिल्ली, जुलाई 18। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अपने सभी बचत बैंक खातों पर मासिक ब्याज क्रेडिट सुविधा ऑफर कर रहा है। यानी आपको अपने बचत खाते में बैलेंस पर हर महीने ब्याज मिलेगा। ये नियम बैंक की तरफ से 1 जुलाई से प्रभावी कर दिया गया है। बैंक के ग्राहकों के बचत खाते में ब्याज मासिक आधार पर जमा किया जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों के अनुसार बैंक जमाकर्ताओं के खातों में तिमाही आधार पर ब्याज जमा करते हैं। हालांकि ब्याज को मासिक आधार पर क्रेडिट करने के लिए भी स्वतंत्र हैं।
हर रोज होगी ब्याज की कैल्कुलेशन
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ग्राहकों के बचत खाते पर ब्याज दर की कैल्कुलेशन डेली बैलेंस के आधार पर की जाएगी। इस तरह मिलने वाला कुल ब्याज मासिक आधार पर उनके बचत खाते में जमा किया जाएगा। इस बात की जानकारी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अपनी वेबसाइट पर दी है। आम तौर पर, एफडी के मामले में, बैंक मासिक, तिमाही, वार्षिक सहित विभिन्न अवधियों में ब्याज क्रेडिट करने की पेशकश करते हैं, मगर बचत खाते पर ऐसी सुविधा नहीं दी जाती।
क्या होगा फायदा
ब्याज को मासिक आधार पर क्रेडिट किया जाने से जमाकर्ताओं को तिमाही या वर्ष के अंत तक का इंतजार करने के बजाय जल्दी ब्याज राशि हासिल करने में मदद मिलेगी। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की वेबसाइट के अनुसार, बैंक ने अपने सभी बचत खाता ग्राहकों के लिए 1 जुलाई 2021 से मासिक क्रेडिट सुविधा को एक्टिव कर दिया है। बैंक के अनुसार कोई भी मासिक ब्याज क्रेडिट और तिमाही ब्याज क्रेडिट के बीच ऑप्शन नहीं चुन सकता। सभी बचत खाता ग्राहकों को डिफ़ॉल्ट रूप से मासिक ब्याज क्रेडिट की पेशकश की जाएगी।
कितना ज्यादा ब्याज मिलेगा
जानकारों के अनुसार कम्पाउंडिंग के कारण ग्राहकों की ब्याज इनकम में वृद्धि बेहद मामूली रहने की संभावना है। बचत खातों पर 3 फीसदी की औसत ब्याज दर को ध्यान में रखते हुए गणना करें तो आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ग्राहकों को तिमाही ब्याज के मुकाबले मासिक आधार पर 0.0074% ब्याज अधिक मिलेगा। ये लाभ मामूली है, मगर जमाकर्ताओं के लिए लाभ तो है ही।
सेवाओं में कोई बदलाव नहीं होगा
बैंक के बचत खाते पर मिलने वाली सेवाओं और सुविधाओं में कोई बदलाव नहीं होगा। बैंक ने कहा कि यह सुविधा ग्राहकों के फायदे के लिए उपलब्ध कराई जा रही है ताकि उन्हें अपने बचत खातों में ब्याज क्रेडिट प्राप्त करने के लिए तीन महीने तक इंतजार न करना पड़े। सेविंग अकाउंट से जुड़ी सभी सेवाएं और ऑफर पहले जैसे ही रहेंगे।
कितना रखना होगा बैलेंस
बैंक के अनुसार औसत मासिक बैलेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दोनों तरह के बचत खातों के लिए न्यूनतम शेष राशि पहले की तरह 10,000 रुपये और 25,000 रुपये रहेगी। बचत खाते पर अर्जित ब्याज पर टीडीएस लागू नहीं होता है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक बचत खाते में बैलेंस के आधार पर सालाना 3-5% की ब्याज दर ऑफर रहा है। यदि खाते में बैलेंस 10 लाख रुपये से कम है, तो इस पर 4% प्रतिवर्ष की दर से ब्याज मिलेगा। यदि शेष राशि 10 लाख रुपये से अधिक है लेकिन 2 करोड़ रुपये से कम तो बैंक प्रति वर्ष 5% ब्याज का भुगतान करेगा। यदि शेष राशि 100 करोड़ रुपये से अधिक है, तो यह 3% प्रति वर्ष की दर से ब्याज देगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications